Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: सागर जिले की छात्राओं ने किया डमरू घाटी का शेक्षणिक भ्रमण 

Aditi News Team

Wed, Mar 22, 2023

सागर जिले की छात्राओं ने किया डमरू घाटी का शेक्षणिक भ्रमण

गाडरवारा। गत दिवस पड़ोसी सागर जिले के केसली कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास की 170 छात्राओ ने शेक्षणिक भ्रमण के तहत शिवधाम डमरू घाटी का भ्रमण किया। लगभग 3 बसों में सवार होकर वार्डन श्रीमती सुनीता राजपूत एवं सहायक वार्डन रश्मि कोरी के साथ दोपहर डमरू घाटी पहुंची छात्राओं ने पूरे परिसर का भ्रमण कर डमरू घाटी के सौंदर्य को देखा । इस दौरान उन्हें डमरू घाटी मंदिर समिति के कर्मचारियो ने डमरू घाटी से जुड़ी जानकारियां दी एवं बताया कि यहां प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर मेला भरता है। इस अक्सर पर वार्डन सुनीता राजपूत ने बताया कि डमरू घाटी की लोकप्रियता हमारे सागर जिले में भी है। इसी लोकप्रियता के चलते ही हम लोग छात्राओं को लेकर भ्रमण पर आए है। छात्रावास की छात्राओं सिद्धि उपाध्याय एवं खुशबू अहिरवार ने बताया कि शेक्षणिक भ्रमण में हमें डमरू घाटी के निर्माण से जुड़ी रोचक जानकारी दी गई। शेक्षणिक भ्रमण में अतिथि शिक्षक दीपिका ठाकुर, कविता राजपूत, पूजा ठाकुर, रुबीना खान, प्रियंका दांगी , शिवानी खटीक आदि शामिल रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें