Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सर परस्ती में हुई जिला बैठक

दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

600रु.गन्ना मूल्य की मांग पर किसानों का अनोखा प्रदर्शन : नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

Aditi News Team

Mon, Nov 16, 2026

600 रुपये गन्ना मूल्य की मांग पर किसानों का अनोखा प्रदर्शन,

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

नरसिंहपुर। गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी का धरना लगातार जारी है। धरने के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मांग पर सहमति नहीं बनने से नाराज धरनारत किसानों ने अचानक अर्थी तैयार कर मध्यप्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों का कहना है कि जब तक गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि 600 रुपये से कम मूल्य पर किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।

धरने के 48 घंटे बाद शव यात्रा के रूप में सामने आए इस विरोध प्रदर्शन से गन्ना मूल्य का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि किसानों की मांग पर शासन-प्रशासन की ओर से क्या पहल की जाती है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें