जमीअतुल उलेमा जिला रायसेन का मशवरा ग्राम अल्ली में हुआ : जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सर परस्ती में हुई जिला बैठक
Kamar Rana Aditi News
Mon, Nov 16, 2026
जमीयत उलमा जिला रायसेन का चार माही मशवरा संपन्न, नरवर के इमाम को 50 हजार की आर्थिक सहायता
रायसेन। ग्राम अल्ली स्थित मदरसा तालीमुल कुरआन में जमीयत उलमा जिला रायसेन का दूसरा चार माही मशवरा आयोजित किया गया। बैठक में जिले की विभिन्न तहसीलों और ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक में नरवर मस्जिद के इमाम शेख सादिक साहब को संगठन की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि जिले की विभिन्न तहसील एवं ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से दी गई।
बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मकतबों का सर्वे कराने, नए मकतब शुरू करने, यूथ फोरम गठित करने, गरीब परिवारों को गर्म कपड़े वितरित करने तथा रमजान की तैयारियों सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सरपरस्ती में आयोजित बैठक में 30 दिसंबर को भोपाल में होने वाले जमीयत उलमा मध्यप्रदेश के प्रांतीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों से शामिल होने की अपील की गई। साथ ही आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समाजसेवा को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में अगला चार माही मशवरा मार्च माह में गैरतगंज में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। something...
Tags :
मौलाना अहमद खान साहब