पार्सल सामग्री एवं नगदी 12 हजार रूपये जप्त : डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,
Aditi News Team
Sun, Nov 15, 2026
डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,
पार्सल सामग्री एवं नगदी 12 हजार रूपये जप्त
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1) यश महतो उम्र 27 वर्ष निवासी कृष्णा परिसर फ्लेट नम्बर 224 फेस 2 थाना गढ़ा
2) शरद चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी प्रोफेससर कॉलोनी आकाशवाणी के सामने कमरेता थाना माढ़ोताल
*घटना का विवरण-* थाना घमापुर में दिनांक 14-11-26 को शुभम राय उम्र 30 वर्ष निवासी सरकारी कुआ के पास घमापुर ने लिखित शिकायत की कि वह डेल्हीवेरी लिमिटेड कम्पनी में अस्सिटेंट सिक्यूरिटी मेनेजर के पद पर कार्यरत है, उसकी कम्पनी की शाखा घमापुर में दिनांक 29-10-26 को यश मेहतो एवं शरद चौहान नाम के युवक काम करने आयी थे उसी दिन उन्हें कम्पनी के कार्य एवं डिलीवरी प्रक्रिया से संबंधित टेªनिंग दी गई थी, दिनांक 30-10-26 को यश मेहतो एवं शरद चौहान को कम्पनी के पार्सल डिलेवरी करने हेतु दिये गये थे, दोनों दोपहर लगभग 3-30 बजे तक कम्पनी के सम्पर्क में थे बाद में उनके मोबाइल नम्बर बंद आये, काफी प्रयास करने के बाद भी दोनों से सम्पर्क नहीं हो पाया। यश मेहतो एवं शरद चौहान कम्पनी के कुल 76 हजार 165 रूपये मूल्य के पार्सल एवं 18 हजार 700 रूपये नगदी लेकर बिना किसी सूचना के फरार हो गये हैं। जिससे कम्पनी को कुल 94 हजार 865 रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
लिखित शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 812/26 धारा 316(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटित हुयी घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री शशांक सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घमापुर श्री प्रवीण कुमरे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गयी।
गठित टीम द्वारा पतासाजी कर दोनों संदेहियों को मुखबिर की सूचना पर कृष्णा कालोनी गढ़ा से पकड़ा गया, दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम क्रमशः यश महतो पिता स्व. सुनील महतो उम्र 27 वर्ष निवासी कृष्णा परिसर फ्लेट नम्बर 224 फेस 2 गढ़ा एवं शरद चौहान पिता स्व. श्री कमलेश चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी प्रोफेससर कॉलोनी आकाशवाणी के सामने कमरेता थाना माढ़ोताल बताये, जिन्हौंने पूछताछ पर डेल्हीवेरी लिमिटेड कम्पनी के आफिस से पार्सल सामग्री एवं नगदी रूपये ले जाना बताये, आरोपियों की निशादेही पर दोनों आरोपियों के कब्जे से पार्सल सामग्री एवं नगदी 12 हजार रूपये जप्त किये गये तथा शेष रूपये खर्च करना बताये। आरोपियों की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध किया गया।
*उल्लेखनीय भूमिका* - आरोपियों को गिरफ्तार कर पार्सल सामग्री एवं रूपये जप्त करने में थाना प्रभारी घमापुर श्री प्रवीण कुमरे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संतोष यादव, प्रधान आरक्षक हरिशंकर गुप्ता, आरक्षक बृजेश त्रिपाठी, कृष्णा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय