Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सर परस्ती में हुई जिला बैठक

दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

गौ सम्मान आव्हान को लेकर साधु-संतों की संगोष्ठी संपन्न, : दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

Aditi News Team

Mon, Nov 16, 2026

गौ सम्मान आव्हान को लेकर साधु-संतों की संगोष्ठी संपन्न,

दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

साईखेड़ा। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं गौ सम्मान आव्हान के उद्देश्य से कमला पैलेस साईखेड़ा में साधु-संतों की एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहर से पधारे साधु-संतों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

संगोष्ठी के दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम की सबसे खास और प्रेरणादायी विशेषता यह रही कि नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकार दिव्यांग थे। अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद कलाकारों ने जिस उत्साह, आत्मविश्वास और कला-कौशल के साथ प्रस्तुति दी, उसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कलाकारों की प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। दृढ़ इच्छाशक्ति और हौसले से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन के माध्यम से गौ माता के सम्मान और संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गो सम्मान आव्हान अभियान सांईखेड़ा

जरूरी खबरें