Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: बकायादारों की जमीन की गई कुर्क एवं कार्यालय को किया गया सील

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में गुरूवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा दो बड़े बकायादारों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। इंदौर जिले के ग्राम भैंसलाय में डीएचएल इन्फ्राबुल्स इन्टरनेशनल प्रायवेट लिमिटेड संचालित है। इसके डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह एवं संजीव जायसवाल हैं। कंपनी जिस भूमि पर संचालित है, उस भूमि का डायवर्शन टैक्स 48 लाख रूपये बकाया जमा नहीं करने पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा बकायादारों की एमजी रोड इंदौर स्थित कार्यालय को सील कर दिया गया। इसी तरह टीम द्वारा की गई एक और कार्यवाही में जिले के ग्राम रंगवासा में स्थित ट्रायकॉन पार्क कालोनी की जमीन का डायवर्शन टैक्स 19 लाख 86 हजार रूपये जमा नहीं करने पर उक्त जमीन को कुर्क कर लिया गया है। कुर्क की गई जमीन सत्यनारायण, संतोष पिता बाबूलाल पाटीदार की है।

Tags :

जरूरी खबरें