Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: नगर हित में होगा अगर कोई गलत निर्णय तो करूंगा उसका पुरजोर विरोध - भाटिया,

Aditi News Team

Thu, Nov 17, 2022
नगर हित में होगा अगर कोई गलत निर्णय तो करूंगा उसका पुरजोर विरोध - भाटिया, करेली।अमित भाटिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जब में हिन्दूओं पर सनातनी अध्यक्ष उपाध्यक्ष की मुहिम नगरहित में छेड़ सकता हूं निर्भिकता से तो यदि जनहित व नगर हित में कोई गलत निर्णय लिया जाऐगा तो उस पर भी मेरा ताकत से विरोध करना मेरा कर्तव्य व दायित्व है। नगर पालिका परिषद के चुनाव में सुभाष वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रहे अमित भाटिया ने प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि नगर के बरमान चौराहे से सफेद पुल तक बनाए जा रहे नाला निर्माण को लेकर बयान दिये हैं। नगरपालिका नगर हित में सही निर्णय ले नगरपालिका के अधिकारी व जनप्रतिनिधि करेली शहर पूरा एक होकर ब्रिज के बाजू से बन रहे नाले का विरोध कर रहा है। मात्र दो चार घरों की वोटों से भाजपा सरकार नहीं बनती पूरे शहर ने एक तरफा भाजपा के 15 में से 15 पार्षद दिये कांग्रेस का सूपडा साफ किया इसलिए नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष व नगरपालिका अधिकारी को इस नाले में सुधार करना चाहिए पूरे करेली शहर की मांग है ।

Tags :

जरूरी खबरें