Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: देवीस्वरूप कन्याओं के साथ मिलकर किया शिला (ईंट ) का पूजन,देवीलोक में सर्वमंगल कामना हेतु गिलहरी जैसा सहयोग है - मुकेश बसेड़िया

Aditi News Team

Sun, May 28, 2023
देवीस्वरूप कन्याओं के साथ मिलकर किया शिला (ईंट ) का पूजन,देवीलोक में सर्वमंगल कामना हेतु गिलहरी जैसा सहयोग है - मुकेश बसेड़िया माँ विजयासन धाम पुरैना रंधीर में विगत दिवस अष्टमी पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने कन्याओं के पद पखारकर उन्हें वस्त्र , श्रृंगार ,पठन लेखन सामग्री प्रदान कर आशीर्वाद लिया तदोपरांत माँ विजयासन धाम शक्ति पीठ सलकनपुर में प्रस्तावित देवीलोक की आधारशिला हेतु सर्व मंगल कामना व ग्राम मंगल कामना हेतु एक ईंट (शिला) व ध्वजा का वैदिक विधिविधान से पूजन कर सैकड़ो देवीस्वरूप कन्याओं ने भी साथ मे पूजन कर सलकनपुर धाम के निर्माणाधीन देवीलोक हेतु प्रेषित किया उक्ताशय की जानकारी देते हुए मुकेश बसेड़िया ने बताया कि 31 मई बुधवार को उपरोक्त ईंट शिला गिलहरी जैसे सहयोग के साथ सलकनपुर में प्रस्तावित देवीलोक महोत्सव के समय मां के धाम में अर्पित होगी।ईंट शिला में छोटी छोटी कन्याये जिस प्रकार श्रद्धा व उत्साहपूर्वक हाथ लगाकर उसे पूजित व प्रेषित कर रही है , निश्चित रूप से यही धर्म का मूल भाव है जो पत्थर को भी भगवान बना देता है। वही मुकेश बसेड़िया जब भी अपने गृह ग्राम आते है बेटियो के प्रति उनका प्रेम व बेटी शिक्षा प्रोत्साहन हेतु शिक्षण सामग्री वितरण एक आदर्श स्थापित करता है वही बेटियां भी जानकारी लगने पर रात्रि हो या दोपहर उनके निवास पर पहुंचकर शिक्षा संबंधी सभी परेशानियों व जरूरतों को उनके समक्ष रखती है । बेटी सम्मान , बेटी शिक्षा के जीवंत उदाहरण है मुकेश बसेड़िया के कार्य जो, जनमानस में सदैव चर्चा के विषय रहते है ।

Tags :

जरूरी खबरें