Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गुमे हुए 151 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रूपये है, को तलाश कर मोबाईल धारको को जबलपुुर पुलिस ने किये वापस 

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
गुमे हुए 151 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रूपये है, को तलाश कर मोबाईल धारको को जबलपुुर पुलिस ने किये वापस *पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* के मार्ग निर्देशन में जबलपुुर पुलिस की सायबर सेल टीम के द्वारा गुम मोबाईल को तलाश कर मोबाईल धारको को वापस किये जा रहे हैैं। वर्ष 2018 में गुम हुए 318 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। वर्ष 2019 में गुम हुए 512 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख 25 हजार रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। वर्ष 2020 में गुम हुए 360 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। वर्ष 2021 में गुम हुए 610 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। वर्ष 2022 के प्रथम चरण में गुम हुए 170 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। इसी प्रकार वर्ष 2022 कें द्वितीय चरण में आज दिनाँक 05/12/2022 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 151 गुम मोबाईलों को तलाश कर धारकों को वापस किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 21 लाख है। इस प्रकार वर्ष 2022 के दोनांे चरणों में कुल 321 गुम मोबाईल तलाश कर धारकों को वापस किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 44 लाख रूपये है। इसके अतिरिक्त सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त विभिन्न शिकायतों में वर्ष 2022 में अब तक लगभग 34 लाख 26 हजार 68/- रूपये आवेदकों को वापस कराये गये है। सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी आयोजन किये जा रहे है, वर्तमान वर्ष में अब तक लगभग 34 संस्थानों जिनमें स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थान सम्मिलित है, में जाकर सायबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये गये है। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जा सके। *उल्लेखनीय भूमिका-* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक सुश्री शबाना परवेज के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाईल की तलाश करने में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन जोेशी, आरक्षक अमित पटेल, राजा अजिताय मिश्रा, आदित्य परस्ते, चन्द्रिका पडवार, दुर्गेश दुबे, सौरभ शुक्ला, नवनीत चक्रवर्ती, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह, अभिदीप भट्टाचार्य, कृष्ण चंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, अरविन्द सूर्यवंशी, आशीष गौर, मनोज चौधरी, अनिल सिंह, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Tags :

जरूरी खबरें