: वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित
Sat, Dec 12, 2020
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के प्रयासों से राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र से वित्तीय साक्षरता सलाहकार डॉ सुनील शर्मा द्वारा ग्रामीणों के बीच वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित कर विभिन्न जानकारियां दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को बताया की सभी लोग बैंकों में जनधन खाते जरूर खुलवाएँ , इन खातों में न्यूनतम बेलेंस की कोई बाध्यता नही है । इसमें एटीएम कार्ड निःशुल्क मिलता है एवम् दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा निःशुल्क रहता है। जनधन खाते की उपयोगिता बतलाते हुए जानकारी दी कि कोरोनकाल में केंद्र सरकार द्वारा जनधन महिला खाताधारकों के खातों मे 500 रुपये की राशि लगातार 3 माह तक भेजी है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए बताया की इसमे 18 से 70 साल की आयु का कोई भी व्यक्ति इस योजना में शामिल होकर दुर्घटना बीमा का लाभ ले सकता है। एटीएम फ्राड के बारे में ग्रामीणों को सचेत करते हुए उन्होंने बताया की एटीएम का गोपनीय पिन किसी को भी न बताएं एवं मोबाइल पर आने वाले लाटरी एवं इनामी योजनाओं वाले धोखाधड़ी से सबंधित फर्जी कालों से भी सावधान रहें। श्री शर्मा ने ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना , अटल पेंशन योजना, मुद्रा ऋण योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। कोरेना प्रोटोकाल के दृष्टिगत सभी प्रतिभागियों को मास्क दिया गया एवम् प्रवेश के पूर्व सेनेटाइजर से हाथ साफ करके, थर्मल स्कैनर से जांच को गई, साथ ही कार्यशाला का संचालन माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांगई के बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे, विष्णुस्वरुप खरे,डालचंद केवट, राजेश केवट, हल्के धानक, चंद्रभान केवट, गुलाब सिंह केवट, हल्केप्रसाद धानक, बारेलाल केवट, पूरनलाल केवट, राधा कहार, रामेति बाई, वंदना केवट, फूला बाई, शीला बाई, हक्की बाई केवट सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
: कोविड-19 स्वास्थ्य संगठन की 11 दिन से लगातार हड़ताल जारी
Wed, Dec 9, 2020
कोविड-19 स्वास्थ्य संगठन की 11 दिन से लगातार हड़ताल जारी है लेकिन शासन के द्वारा अभी तक हमारी कोई भी सुध नहीं ली गई है। संगठन के पदाधिकारी प्रांतीय सचिव निकेश कश्यप जी द्वारा संगठन को संबोधन किया गया और उन्होंने कहा की सरकार ने हमें पीपी किट की तरह यूज़ करके डस्टबिन में फेंक दिया है लेकिन हम यह सरकार को याद दिला दें कि हम वही करो ना योद्धा है जिनके लिए भारत सरकार के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा हमारे सम्मान में तालियां बजवाई गई थालियां बजवाई गई और तो और हम पर फूलों की बारिश करवाई गई लेकिन शायद यह बातें सरकार भूल चुकी है इसलिए हम उनको याद दिला कर रहेंगे और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम तब तक मानेंगे नहीं। यदि सरकार हम लोगों की सुध नहीं लेती तो हम आगे जाकर भूख हड़ताल शुरू करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। कोविड-19 स्वास्थ संगठन के समर्थन में बहुत से संगठन आगे आए है तथा उन्होंने भी श्री माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है की इन करो ना योद्धाओं की मांगे सही है तथा उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए और जल्द से जल्द निष्कासित किए गए कर्मचारियों को सेवा में लेना चाहिए और अगर शासन हमारी मांगों को नहीं मानती तो हम समस्त मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे आज धरना स्थल पर अनेकों कर्मचारी उपस्थित रहे जैसे कि वर्षा विश्वकर्मा साधना ज्योति पांडे सविता अनीता तिवारी प्रियंका राय श्वेता माधुरी तरुणा खरे अखिलेश्वर निशीकांत गुप्ता शैलेंद्र शुक्ला शैलेंद्र अवस्थी वीर सिंह प्रजापति श्रीकांत चौबे बृजेश शर्मा सीताराम पटेल आदि कर्मचारी मौजूद रहे ।
: बिलासपुर,श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आयोजन में सम्मिलित हुये वाजपेई और शर्मा
Wed, Dec 9, 2020
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ उस्लापुर बिलासपुर मैं पंडित रामस्वरूप श्रीमती श्रद्धा खडैया द्वारा आयोजित कार्यक्रम मैं कथावाचक पंडित शुभम कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं कृष्ण जन्म के आयोजन में पधारे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक व वर्तमान में मध्य प्रदेश राज्य के प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेई एवं नरसिंहपुर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष राजेश मोहन शर्मा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना शर्मा एवं माता लक्ष्मी बाई शर्मा के पहुंचकर धार्मिक आयोजन की । सराहना करते हुए कथावाचक शास्त्री जी का पुष्प हार से स्वागत एवं अभिनंदन किया इस दौरान अधिक संख्याओं में भक्तों ने झूम कर धार्मिक आयोजन में भजनों पर नृत्य किया एवं भगवान श्री कृष्ण की झांकी निकाल कर पूरे माहौल को वृंदावन धाम में बदल दिया । श्री बाजपेई ने इस मौके पर कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि हमेशा बनी रहती है ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिससे यहां रहने वाले लोगों में भी परस्पर प्रेम सद्भाव बना रहता है एवं कथावाचक शास्त्री जी ने अपनी कथा के दौरान देश प्रेम आपसी प्रेम सद्भावना एवं सादा जीवन जीने पर एवं भक्ति में धर्म कर्म और पुरुषार्थ पर जोर देते हुए आत्मनिर्भरता की ओर समाज को अग्रसर होना चाहिए ऐसे विचार रखे।