Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: गाडरवारा में फेस मास्क नहीं लगाने वाले 92 लोगों पर लगा 9 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना किया

Aditi News Team

Sun, Dec 13, 2020

कलेक्टर वेद प्रकाश ने जिले में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए जारी गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।
         इस सिलसिले में रविवार को एसडीएम गाडरवारा आरएस राजपूत के मार्गदर्शन में गाडरवारा क्षेत्र में राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थलों फेस मास्क नहीं लगाने वाले 92  लोगों पर 9 हजार 100 रूपये का जुर्माना किया। लोगों को कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
         इस मौके पर तहसीलदार श्री राजेश मरावी, नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, श्री दिव्यांशु नामदेव, सुश्री रिचा कौरव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एपी सिंह, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें