: गाडरवारा नगर का खेरापति माता का मंदिर सबसे प्राचीन मंदिर
Thu, Apr 11, 2024
गाडरवारा नगर का खेरापति माता का मंदिर सबसे प्राचीन मंदिर है । जब गाडरवारा में गोंडवाना रियासत राज करती थी तब यह मंदिर छोटी सी झोपड़ी के रूप में स्थापित किया गया था जिसमें आधा फुट की देसी पत्थर की प्रतीक रूप में प्रतिमा स्थापित की गई थी उसके बाद नगर के सहयोग से 1940 में इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया जिसमें प्रतिवर्ष चैत नवरात्रि की एकम से पूर्णिमा तक नवरात्रि उत्सव मनाया जाता है जिसमें सप्तमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा और जवारे की स्थापना की जाती है वर्ष के चारों नवरात्रों में यहां नगर की जनता सुबह प्रातकाल जल चढ़ाने और शाम को आरती करने दीपक रखने आती है इस मंदिर की ऐप एक प्राचीन परंपरा है कि लड़की की शादी में पहले लड़की माता को तेल हल्दी चढ़ाने और लड़के की शादी में घर आने के पूर्व माता की पूजन करने दूल्हा दुल्हन आती है और माता का आशीर्वाद प्राप्त कर ले के पश्चात ही घर में प्रवेश करते हैं किसी भी आपदा और बीमारी में सबसे पहले लोग माता से विनती करते हैं यह इस मंदिर की परंपरा है अभी इस मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोर शोर से हो रही थी कि करोना जैसी आपदा के कारण प्रशासन मैं अपील की है कि लोग घर से ही माता की पूजन अर्चन करें ताकि करवाना जैसी छुआछूत की बीमारी से बचा जा सके समिति ने भी निवेदन किया है की मंदिर में भीड़ इकट्ठी ना हो क्योंकि नगर में धारा 144 लगी हुई है इस मंदिर समिति द्वारा माता की नवीन प्रतिमा और शतचंडी यज्ञ देवी भागवत पुराण का आयोजन किया जा रहा था लेकिन करो ना जैसी महामारी के ना फैलने के कारण उसे आगामी समय के लिए स्थगित किया गया है ।
: धूमधाम से मनाया गया गणगौर सुहागिनों का पर्व
Thu, Apr 11, 2024
जितेंद्र दुबे ,शाहनगर
धूमधाम से मनाया गया गणगौर सुहागिनों का पर्व
शाहनगर । विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं का सबसे पसंदीदा गणगौर बङे ही धुम धाम हर्षोल्लास पूर्ण तरीके के शाहनगर मुख्यालय सहित ग्रामिण अंचलों मे मनाया गया । पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन को प्रेम का जीवंत प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को और देवी पार्वती ने संपूर्ण नारी समाज को सौभाग्यवती होने का वरदान दिया था। नगर की सभी सुहागिनें एवं क्वारी कन्याओं ने यह व्रत रखा व परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर भगवान शिव और माता-पार्वती की पूजा की और विवाहित महिलाओं ने जहां अपने पति की उम्र लंबी की कामना का वर मांगा वहीं कुंवारी कन्याओं ने अपने आगामी जीवन में एक आदर्श जीवन-साथी मिलने का वरदान प्राप्त कियाश नगर की समाजसेवी श्री मति गोमती दुबे ने बताया की गणगौर का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तीज को मनाया जाता है। यह होली के दूसरे दिन ही प्रारंभ हो जाता है और सोलह दिनों तक चलता है। माना जाता है कि गौरा अपने पीहर आती है, तो पीछे-पीछे ईशर भी उसे लेने आ जाते हैं। इस दिन को भगवान शिव और पार्वती के प्रेम और विवाहोत्सव के रूप में भी मनाया जाता कई महीनों के अलगाव के बाद शिव और पार्वती फिर एक साथ आते हैं। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक खुशी के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं, तो अविवाहित युवतियां आदर्श पति की प्राप्ति के लिए शाहनगर सहित समुचे ग्रामिण अंचल गणगौर का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया
: करेली, एन जे एम स्कूल ने अपना सोलहवाँ स्थापना मनाया एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया
Thu, Apr 11, 2024
भागीरथ तिवारी, करेली
करेली। एनजेएम इंग्लिशस्कूल बसखेडा मे स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया ।नवजाग्रति मंडल के सचिव प्रमोद गुप्ता के मुख्य आतिथ्य ,एन.जे एम.स्कूल के सचिव , ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं जगदीश मिश्रा की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ सदस्य मनमोहन सिंग राठौर, के विशिष्ट आतिथ्य प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता की समुपस्थिति में संपन्न हुआ ,प्रारंभ में सरस्वती वंदना के साथ सरस्वती पूजन की गई ,परीक्षा फल प्रतिवेदन का वाचन परीक्षा प्रभारी श्रीमती प्रीति दुबे व्दारा किया गया ।कक्षा नर्सरी में प्रथम लक्ष्य यादव 99 प्रति. व्दितीय स्थान रोहन कौरव ,विराज पटेल,95 प्रति. तृतीय स्थान प्रज्ञा रजक 93 प्रति.अंक प्राप्त किए।कक्षा के.जी.वन मे प्रथम स्थान संयोगिता मेहरा 97 प्रति.व्दितीय स्थान गुंजन गौंड 95 प्रति.तृतीय स्थान हुसैद खान 94 प्रति.प्राप्त किए ।क्लास के.जे.टू से प्रथम स्थान तेजस्व यादव 95 प्रति.,व्दितीय स्थान रूद पटेल,आदर्श गौंड 94 प्रति शत तृतीय स्थान राम ठाकुर 93 प्रति.कक्षा फस्ट में प्रथम स्थान दीक्षा विश्वकर्मा 95 प्रति.,व्दितीय स्थान सिमरन भलावी 94 प्रति.,तृतीय स्थान भूमि पटेल 89 प्रति.प्राप्त किए ।क्लास सैकंड में प्रथम स्थान पूजा गोस्वामी 95 प्रतिशत व्दितीय स्थान मयंक नामदेव 93.70 प्रति. तृतीय स्थान ओवेश खान 93.5 प्रति. प्राप्त किए।कक्षा थर्ड से प्रथम स्थान जिया कौरव 95.75प्रतिशत व्दितीय स्थान ,अवनि पिता विनय पटेल 93.50 प्रति. तृतीय स्थान शिवानी विश्वकर्मा 91.प्रति. प्राप्त किए ।कक्षा फोर्थ में प्रथम स्थान वेदिका पटेल 97प्रतिशत ,व्दितीय स्थान अंश पिता दिनेश पटेल 93 प्रति. तृतीय स्थान सरताज खान 85 प्रति. कक्षा छठवी में प्रथम स्थान अल्फिया खानम 95.10 प्रति. व्दितीय स्थान रेशमा खानम 95 प्रति. तृतीय स्थान सत्यम जाटव 72 प्रति. कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान जोया नाज 96 प्रति शत,व्दितीय स्थान मालती पटेल 92 प्रति. तृतीय स्थान टीना विश्वकर्मा 87 प्रतिशत ने प्राप्त किए ।सभी मेधावी छात्र/ छात्राओं को मंचस्थ महानुभावों व्दारा प्रगति पत्रक व गिफ्ट प्रदान किए गए ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमोद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों की पूंजी बच्चे है ,हमें बच्चों का सुनहरा भविष्य बनाना है, घर ही प्रथम पाठशाला है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगदीश मिश्रा ने संबोधित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य कामना की ,प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए ,सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा अर्जित करें ।परिणाम ही पूर्णता नहीं ।आज संस्कारों की महती आवश्यकता है ।विद्यालय बालकों को सर्वागीण विकास हेतु सतत प्रयत्न शील है ।कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ शिक्षक रोहित तिवारी व आभार परीक्षा सहप्रभारी राजश्री गोस्वामी ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं का योगदान रहा ।वंदेमातरम गायनआरती वर्मा ,आरती स्वामी ,निकिता कुर्मी व्दारा प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही ।
करेली। नवजागृति मंडल द्वारा संचालित विद्यालय एन. जे. एम. स्कूल ने अपना सोलहवाँ स्थापना पर्व चैत्र वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आदि शक्ति दुर्गा की आराधना कर मनाया। पंडित सुरेश पाण्डे आचार्य द्वारा, मंत्रोच्चारण कर पूजन कराई गई। पूजन उपरांत कन्या पूजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश नेमा द्वारा किया गया समिति के सचिव प्रमोद गुप्ता, एन. जे एम. के सचिव जगरीश मिश्रा प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता, संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद पेठिया ने पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर एन. जे. एम. स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती प्रीति दुने, राजश्री स्वामी आरती वर्मा, रचना चौकसे, निकिता कुर्मी, अजय अग्रवाल, रोहित तिवारी, रामजी पटेल, प्रदीप विश्वकर्मा सहित छात्र। छात्राओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी में मनी सेन पिता गिरिजाशंकर सेन ने अपने बच्चे का प्रवेश कराया। पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।