Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: मुनि श्री अक्षय सागर जी महाराज, मुनि श्री विमल सागर जी महाराज का संघ सहित कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश,मुनि संघ की भव्य अगवानी हुई

Aditi News Team

Fri, Apr 12, 2024
मुनि श्री अक्षय सागर जी महाराज, मुनि श्री विमल सागर जी महाराज का संघ सहित कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेशमुनि संघ की भव्य अगवानी हुई कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री अक्षयसागर जी महाराज ,मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ,मुनिश्री अनंत सागर जी महाराज ,मुनिश्री अरहसागर जी महाराज, मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज, मुनि श्री संथान सागर जी महाराज, ऐलक श्री उपशमसागर जी महाराज पटेरा दमोह की ओर से एवं मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज कुम्हारी की ओर से आकर भव्य मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जन समूह के बीच मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई ।अगवानी में बड़ी संख्या में क्षुल्लक जी, ब्रह्मचारी भैया ,दीदी जी, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी सदस्य, महोत्सव समिति पदाधिकारी ,प्रभारी ,सदस्य, कुंडलपुर जैन समाज की उपस्थिति रही । मुनि संघ भव्य मंच पर विराजमान सभी निर्यापक संघ ,मुनि संघ आर्यिका संघ के बीच वात्सल्य मंगल मिलन हुआ । मुनि संघ क्षुल्लक संघ ने सभी निर्यापक संघ की त्रय परिक्रमा लगाई और वंदना की। अगवानी में शामिल सभी दिव्य घोष की मंगल ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था ।जन समूह जय जयकार कर रहा था। लखन ताशे दिव्य घोष पार्टी शाडोरा जिला अशोकनगर के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जा रही थी।

Tags :

जरूरी खबरें