: गाडरवारा सांईखेड़ा में नर्मदा मैया के श्रृंगार के लिए धूनी मैं लाखों के चढ़ाऐ स्वर्ण आभूषण-लोग अचंभित
Mon, Mar 24, 2025
रिपोर्टर कमलेश अवधिया
नर्मदा मैया के श्रृंगार के लिए धूनी मैं लाखों के चढ़ाऐ स्वर्ण आभूषण-लोग अचंभित
साईखेड़ा में चल रहे शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत जलती हुई धूनी में सोने का हार , मंगल सूत्र, कंगना, बेंदी, चूड़ी और वाली समर्पित की
नगर परिषद साईखेडा मैं कचहरी के सामने आंनद भवन मै आयोजित 21 दिवसीय चैत्र नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन दिन-रात हजारों की तादाद में महिला पूरूषो श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है।विगत दिवस 22 मार्च को स्वामी शिवानंद जी महाराज ने नर्मदा मैया के श्रृंगार के लिए जलती धूनी मैं सोने का हार ,मंगल सूत्र, कंगना बेंदी ,नथनी ,और बाली भेंट की वजनी सोने के जेवरो की कीमत लगभग सात लाख बताई जा रही आने वाले दिनों मैं और लाखों के स्वर्ण आभूषण धूनी मै चढ़ाऐ जायेंगे।यह देख कर लोग अचंभित हो गये ।इस मौके पर मप्र शासन के विधायक केबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह और कार्यकता मौजूद थे 19 मार्च से,27 मार्च तक आयोजित शिव पुराण मैं पंडित केशव गिरी महाराज द्वारा भागवान भोले नाथ, नर्मदा और दादाजी धूनी वाले की लीलाओं की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं का मन मोह रहे है। कथा के बीच संवाद पर डोल मंजीरों की थाप पर महिला पुरूष झूम उठते हैं। कथा के पांचवें दिन महाराज ने नगर वासियों और जनप्रतिनिधियों से नरहियानंद तालाब के जीणोद्धार की बात कही उन्होंने कहा कि साई खेड़ा क्षेत्र संतों की भूमि रही है उन्हीं में से एक संत थे नरहरियानंद महाराज जिन्होंने ने शहर के बीच एक कोठी कोंदो मैं तालाब खुदवाया था जो जनप्रतिनिधिओ की उपेक्षा के कारण आंसू बहा रहा है। उन्होंने नर्मदा मैया को पापनाशिनी बताया जिसमें गंगा मैया ने अपने भक्तों के पापाको भी धोया था आज कलयुग मै लोग सवे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया की कामना से नर्मदा परिक्रमा करते हैं। प्रतिदिन रात्रि में नर्मदा मैया और दादाजी धूनी वालो की पूजन आरती ढोल नगाड़े मंजीरों की धुन पर की जाती है हजारों की तादाद में श्रद्धालु झूम उठते हैं। शिवानंद महाराज द्वारा लाखों रुपए की हवन सामग्री मैं किलो से काजू ,किशमिश, बादाम,फल, फूल,नारयिल, शक्कर , अखरोट, लौंग,इलायची कई लीटर घी धूनी,और स्वर्ण आभूषण धूनी मैं छोड़ जाते हैं और परिसर भज लो दादा जी नाम भजो हरिहर जी नाम से गूंज उठता है। भंडारे में सभी वर्ग के लोग समरसता का परिचय देते हुए बिना भेदभाव के एक पंक्ति मै बैठकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। विशाल आयोजन की नगर वासियों और क्षेत्र वासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
: गाडरवारा में आज से तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन एवं संत सम्मेलन
Sun, Mar 23, 2025
आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन संत सम्मेलन तीन दिवसीय
गाडरवारा में संगीत में आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन श्री राम कथा श्री गीता जी श्रीमद् भागवत महापुराण वेद पुराणों का सार यथार्थ तत्व ज्ञान एवं दिव्या संत संगम का आयोजन किया जा रहा है दिनांक 23 मार्च दिन रविवार 2025 से दिनांक 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार तक आनंद भवन नई गल्ला मंडी गेट के सामने गाडरवारा में सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के संत हरिद्वार से पधारे हुए महात्मा सौम्यानंद जी महात्मा साध्वी सुश्री सुजाता बाई जी महात्मा साध्वी सुश्री महादेवी बाई जी के साथ अन्य साध्वी महात्मा गढ़ जो हरिद्वार से पधार रहे हैं जिनके द्वारा नगर गाडरवारा में श्री राम कथा श्री गीता जी श्रीमद् भागवत महापुराण वेद उपनिषद में सर्वव्यापक परमात्मा के सत्य नाम आत्मज्ञान तत्वज्ञान सार यथार्थ प्रवचनों का आयोजन किया जा रहा है समय दोपहर 1:00 से 5:00 बजे तक जिसमें सभी धर्म प्रेमी जनता से से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर सत्संग प्रवचनों का लाभ ले और अपने जीवन को सफल बनाएं।
: यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीयन प्रारंभ,
Sat, Mar 22, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीयन प्रारंभ,
ब्राह्मण समाज सिहोरा यज्ञोपवीत संस्कार 8 मई को सिहोरा -ब्राह्मण समाज सिहोरा की इकाई युवा मंडल द्वारा आगामी 8 मई को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित किया जाएगा।इस हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।समाज द्वारा प्रतिवर्ष किया जाने वाला यह तेरहवां आयोजन होगा।समाज के अध्यक्ष राकेश पाठक और युवा मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ है।कार्यक्रम प्रभारी समाज के उपाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जो भी विप्रजन अपने बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराना चाहते है वे शीघ्र अपना पंजीयन समाज के सदस्यों से मिलकर करा लें।