: हमें भारतीय होने पर होना चाहिए गर्व- राधिका प्रियादेवीजी
Mon, Dec 12, 2022
हमें भारतीय होने पर होना चाहिए गर्व- राधिका प्रियादेवीजीश्रीधाम स्थानीय सिंघवाहिनी कॉलोनी कुम्हड़ाखेड़ा में 6दिसम्बर से चल रही श्री नर्मदा पुराण कथा मे कथाव्यास राधिका प्रियादेवीजी द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है सर्वप्रथम पं.बद्रीप्रसाददुबे पं.ओम दुबे द्वारा पूर्ण विधि-विधान मंत्रोच्चारण से पूजनअर्चन पाठ पूर्ण कराये जाने के उपरांत कथा के षष्टमदिवस कथावाचक राधिका प्रियादेवीजी ने बतायाकि मनुष्य का जन्म भाग्य से मिलता है रामायणजी मे भी तुलसीदासजी ने लिखा है बड़े भाग मानस तन पावा सुर दुर्लभ सब ग्रंथहि गावा और मानव की योनि मिलने पर भी इस भारत भूमि पर सौभाग्य से जन्म मिलता है विदेशी धर्म सभा मे भारतीयों को नीचा दिखाने जब विदेशी साहित्य कारों ने रामायणजी को सभी ग्रंथो के नीचे रखा और ऊपर सारे दूसरे विदेशी ग्रंथो को रख दिया तब स्वामी विवेकनंद जी ने धीरे से रामायणजी को खींच लिया और सारे ग्रंथ गिर जाने पर स्वामी विवेका नंदजी ने कहा यह भारत का ग्रंथ है जो दूसरे विदेशी ग्रंथो को आधार देकर रखा था जैसे ही हटा सारे ग्रंथ गिर गए ऐसे ही हम भारतीय है जो दूसरों को आधार देते है धक्का देकर औरो को आगे कर देते है और भारत आधार नही देते है तभी तो सब डगमगा गया है शास्त्रो में भारत भूमि की बहुत महिमा बताकर कहाकि हमे भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए कल कथा में भगवान शालिगरामजी और माता तुलसीजी का विवाहोत्सव धूमधाम से बनाए जाने पर भक्तो ने श्रद्धापूर्वक भक्ति भाव से आनंद उठाया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुबंधु उपस्थित होकर धर्म लाभ उठा रहे हैं।
: आर्यिका रत्न श्री विज्ञान मति माताजी ससंघ की कुंडलपुर में आज होगी भव्य अगवानी
Sun, Dec 11, 2022
*आर्यिका रत्न श्री विज्ञान मति माताजी ससंघ की कुंडलपुर में आज होगी भव्य अगवानी*https://youtu.be/Nr5f-L9pJLUकुंडलपुर । सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न श्री विज्ञान मति माताजी ससंघ (10 पिच्छी )की अगवानी 12 दिसंबर प्रातः काल होने जा रही है । आर्यिका संघ का बरी कनोरा में संत भवन के उद्घाटन के पश्चात हारट, हटा होते हुए सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में मंगल प्रवेश हो रहा है। कुंडलपुर में मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज एवं 3आर्यिका रत्न पहले से विराजमान हैं। यहां पर आर्यिका संघ के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है ।सागर के पुण्या र्जक परिवार द्वारा इस विधान का आयोजन हो रहा है।
: मां कर्मा सामाजिक जन जागृति रथ यात्रा का उमरिया जिले से पुनः शुभारंभ
Sat, Nov 26, 2022
मां कर्मा सामाजिक जन जागृति रथ यात्रा का उमरिया जिले से पुनः शुभारंभ
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री रवि करण साहू जी के तत्वाधान में, मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से पुनः द्वितीय चरण में मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया, मां कर्मा रथ यात्रा को भव्य रूप देते हुए, नगर में बाइक रैली के साथ,मां कर्मा रथ की शोभायात्रा उमरिया जिले के विंध्या कॉलोनी पिनौरा के गांवों में मां कर्मा की शोभा यात्रा निकाली गई, जगह जगह पूजन एवं आरती की गई, झींगाताल गांव में शोभा यात्रा मां कर्मा की आरती पूजन एवं प्रदेश से आए हुए सभी अतिथियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि जो त्रिस्तरीय नगरीय पंचायत चुनाव जीत कर आए हैं, सभी पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ समाजसेवीयों का स्वागत सम्मान किया गया, एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन, श्री मैक्स साहू के द्वारा किया गया, मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य तेली जाती के प्रत्येक क्षेत्र में हमारे मौलिक अधिकारों के किए जा रहे हनन, समाज की की जा रही उपेक्षा एवं समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक मूल्य की स्थापना, की पूर्ति के परिपालन में 19 मार्च 2023 जंबूरी मैदान भोपाल में शक्ति परीक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने की अपील की जा रही है, इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सामाजिक बंधुओं का सहयोग एवं उपस्थिति के साथ मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा के प्रदेश प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह गोल्हानी, वरिष्ठ समाज सेवी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी साहू इंदौर, शहडोल जिला अध्यक्ष बाल्मिक साहू, उमरिया जिला अध्यक्ष चंद्रबली साहू, डिंडोरी जिला अध्यक्ष दुर्गेश साहू, जिला अध्यक्ष मंडला शारदा साहू, मुकेश साहू प्रदेश अपर महामंत्री, संतोष राज साहू प्रदेश प्रचार सचिव, रवि साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी, जितेंद्र साहू जिला भोपाल नगर अध्यक्ष, विमल साहू जिला भोपाल संभागीय अध्यक्ष, संतोष साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष आई टी प्रकोष्ठ, बद्री साहू,नारायण साहू, सहित सैकड़ों लोगों की गरिमामय उपस्थिति प्रदान की गई।मैक्स साहू के द्वारा की गई सफल कार्यक्रम की सराहना की गई। उन्होंने आए हुए प्रदेश के सभी सदस्यों एवम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई।