Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: कुंडलपुर में सिद्धचक्र महामंडल विधान में सिद्धो की आराधना

Aditi News Team

Thu, Dec 15, 2022
कुंडलपुर में सिद्धचक्र महामंडल विधान में सिद्धो की आराधना कुंडलपुर । सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में आर्यिका रत्न श्री विज्ञानमति माताजी (13 माताजी )ससंघ सानिध्य में श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन 13 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक आयोजित है ।विधानाचार्य ब्रह्मचारी विजय भैया के निर्देशन में आस्तिक जैन म्यूजिकल ग्रुप चांदपुर सागर की संगीत की स्वर लहरियों के बीच विधान पुण्या र्जक श्रीमती मीना प्रेमचंद जैन सेठ परिवार मकरोनिया सागर द्वारा विधान का आयोजन किया जा रहा है ।इस विधान में सौ धर्मेंद्र बनने का सौभाग्य प्रेमचंद मीना जैन, श्रीपाल मैना सुंदरी डॉक्टर अभिषेक डॉक्टर अविका, कुबेर डॉक्टर संदीप डॉक्टर नीता, चक्रवर्ती अक्षय महायज्ञ नायक डॉक्टर भागचंद ममता जैन, यज्ञ नायक डॉक्टर बालचंद त्रिवेणी, ईशान इंद्र निर्मल सीमा, सनत कुमार इंद्र मनोज सुषमा महेंद्र श्यामसुंदर सुमन जैन के साथ और भी अन्य इंद्र इंद्रानी पात्र विधान में पुण्य अर्जन कर रहे है। ब्रह्मचारिणी डॉ नम्रता दीदी का भी सानिध्य प्राप्त हो रहा है। सायं काल आरती, नृत्य, प्रवचन हो रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें