Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: तेंदूखेड़ा, नर्मदा परिक्रमा समापन पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Thu, Dec 15, 2022
नर्मदा परिक्रमा समापन पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन तेंदूखेड़ा। मध्यप्रदेश की जीवनरेखा कहीं जाने वाली मां नर्मदा नदी का न केवल सांस्कृतिक महत्व है बल्कि धार्मिक महत्व भी अधिक है। मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थल अमरकंटक से निकलकर यह गुजरात में खंभात की खाड़ी में विलय हो जाती है। हर साल अनेकों श्रद्धालु पवित्र नर्मदा नदी की परिक्रमा करते हैं। इसी तारतम्य में तेंदूखेडा क्षेत्र से नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की नर्मदा परिक्रमा का समापन विगत दिवस बरमान घाट पर हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1000 लोगों का भंडारा हुआ। कार्यक्रम में सद्गुरु वेद विद्यापीठ के संचालक आचार्य श्री चंद्रकांत चौबे जी के साथ वटुक ब्राम्हणों की गरिमामयी उपस्थिति रही, कोमल प्रसाद पटेल, गोरी बाई पटेल, चुन्नी लाल पटेल, यशोदा‌ बाई पटेल, रम्मू घोषी, नर्मदी बाई, भागवत पटेल, मोती बाई पटेल, मालती बाई पटेल, लक्ष्मी बाई पटेल, नंदन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें