: करेली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल, 2 लग्जरी कारें सहित लाखों रुपये का अवैध गांजा बरामद
Sat, Nov 20, 2021
नरसिंहपुर।पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव द्वारा मादक पदार्थ ने अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध मे जानकारी देते हुये बताया कि जबलपुर झोन के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने अवैधानिक व्यापार के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने का निर्देश दिया था उसी के तारतम्य मे जिले मे भी जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबे समय से सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया जा रहा था। इस संबंध मे समय समय पर अति. पु. अधी. सुनील कुमार शिवहरे, अनु. अधिकारी पुलिस कौशल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को निरंतर निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी करेली द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए नशे के अवैध व्यापार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। दिनांक- 20.11.2021 को थाना करेली द्वारा आज दो अत्यंत महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गयी है। थाना करेली के दो प्रथक – प्रथक पुलिस दल द्वारा दो लग्जरी कारे तथा उनमे रखा हुआ 185 किलो ग्राम गांजा जिसकी बाजार मे कीमत करीब 37 लाख रूपये है। प्रकरण की जानकारी देते हुये आज जिले के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 20.11.2021 को प्रातः 5 – 6 बजे के बीच उप निरीक्षक झारिया एवं स्टाफ जब रूटीन गश्त पर था तो एक सफेद रंग की अर्टिका कार पुलिस का वाहन देखकर व सायरन सुनकर ड्रीम लेंड सिटी की तरफ गाडी मोडकर छुपाकर गाडी खडी कर लिया था उप निरीक्षक झारिया ने उस पर संदेह होने पर दो राहगीरो को रोककर उनके समक्ष गाडी को चैक करने का फैसला किया गाडी का नंबर सीजी09जेके5827 था उसमे तीन व्यक्ति बैठे हुये थे। पुलिस की गाडी देखकर तीनो व्यक्ति बहुत घबरा गये थे,उप निरीक्षक झारिया ने स्टाफ की मदद से गाडी को घेराबंधी मे लिया तथा उन तीनो से नाम पता आदि पूछा। तीनो व्यक्ति अलग अलग स्थान के रहने वाले थे ओर अधिक शक होने पर गाडी खोलकर जब देखा गया तो गाडी से गांजे की तीखी गंध आ रही थी अनुभव के आधार पर उप निरीक्षक झारिया एवं उनका स्टाफ उन व्यक्तियो के घबराने की बजह समझ गये तथा उसके पश्चात् उन्होने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत गाडी की तलाशी ली उसमे 20 अलग अलग पैकेट मे 100 किलो ग्राम गांजा रखा हुआ मिला जिसे गबाहो के समझ नियामानुसार गबाहो के समझ जप्त किया गया। उक्त गांजे का बाजार मूल्य करीब 20 लाख रूपये है।जप्त शुदा वाहन की कीमत करीब 7 लाख रूपये है। तत्काल कार्यवाही की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गयी तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही मे जब पुलिस दल गिरफ्तारी वारंटियो की तलाश के पश्ताच वापस लौट रहा था ग्राम बटेसरा एवं शुगर मिल के बीच एक इंनोवा कार सफेद रंग की क्षतिग्रस्त हालत मे खडी दिखी जो सउनि. कटारे एवं उसकी टीम द्वारा उक्त गाडी के क्षतिग्रस्त होने के संबंध मे ड्रायवर से जानकारी प्राप्त करने अपनी गाडी से नीचे उतरे तो इनोवा कार का ड्रायवर पुलिस को देखकर गन्ने मे भाग गया ड्रायवर को पकडने के लिये आरक्षक 503 अजय को गन्ना तरफ रवाना किया गया था एवं सउनि कटारे एवं स्टाफ के द्वारा इनोवा कार को घेरावंध्दी कर चैक किया गया तो गाडी मे बैठे अन्य तीन लोग पुलिस को देखकर घबरा गये शक का पर्याप्त आधार होने से गाडी को राहगीर गबाहानो के समक्ष चैक किया गया तो इनोवा गाडी मे पीछे की सीट फोल्ड होकर सीट वाले स्थान पर गांजा के 17 पैकेट रखे मिले बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत जप्ती एव गिरफ्तारी की गयी जप्त शुदा कुल माल 85 किलो ग्राम गांजा कीमती 17 लाख रूपये का एवं इंनोवा कार एमपी20बीए5002 कीमति 10 लाख रूपये है।
काफी लंबे समय से क्षेत्र मे गांजा तथा अन्य नशीले पदार्थो के विक्रय व्यापार आदि की सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर लगातर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दिशा निर्देश जारी किये जा रहे थे इस संबंध मे कार्यवाही करते हुये करेली पुलिस को दो बडी सफलता प्राप्त हुयी है दोने प्रकरणो मे जप्तशुदा गांजा तथा वाहनो की कुल कीमति 54 लाख से भी अधिक है। समाज के युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त मे लेकर उनका भविष्य बर्बाद करने वाले अपराधियो के खिलाफ थाना करेली के अधिकारियो ने आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया है जिसकी समाज मे भी प्रशंसा हो रही है। दोनो प्रकरण मे गिरफ्तारी शुदा आरोपिये के आपसी संबंधो के संबध मे जांच की जा रही है तथा इतनी वृहद मात्रा मे नारकोटिक्स के व्यापार मे कौन – कौन लोग सम्मिलित है इस संबंध मे व्यापक विवेचना की आवश्यकता है तथा व्यापार मे सम्मिलित मुख्य स्त्रोत् तक पहुंचने के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय ने दिशा निर्देश दिये है जिनकी सघनता से तामीली कर इस अनैतिक व अवैधानिक व्यापार के जडो तक पहूंचने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही इस हेतु विभिन्न स्थानो पर पुलिस दल रवाना किया जावेगा। प्राथमिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि यह गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर कार्यरत् है अभी तक लगभग तीन अलग – अलग राज्यो से संबंधित होना ज्ञात हुआ है। आरोपियो से व्यापक पूछताछ हेतु आज माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त करने का प्रयास किया जावेगा।आरोपियो के विरूध्द नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 1037/21 एवं 1038/21 कामय कर विवेचना मे लिया गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा , उप निरीश्रक आर.एस.झारिया सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर , आरक्षक राजेश बागरी ,सुदीप ठाकुर ,संजय ठाकुर,रामराव बुआडे , अजय ठाकुर , मनोज सिलावट, अभिषेक पटैल, वैभव सरनरकर, रोहित बारोलिया, सायबर आरक्षक धारा सिंह, आर अभिषेक सुर्यवंशी , म.आर. कुमुद पाठक , मं आर सुप्रिया गोहिया , अग्रिम विवेचना हेतु प्राथमिक तौर पर जिला कटनी, सतना आदि जिलों से भी सम्पर्क किया जा रहा है विशेष रुप से सायबर टीम ( पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर ) उनि रोही ज्योतिषी , आर भास्कर सतनामी, प्रीतम सिंह मार्को ,बंदित कटनी के थाना एनकेजे प्रभारी श्री नीरज वर्मा, प्र.आर. शाशिकांत ,आर.प्रशांत विश्वक्रर्मा,दीपक तिवारी,अमित श्रीपाल द्वारा भी विवेचना मे सहयोग किया जा रहा है प्रकरण में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है।
: भोपाल,क्राइम ब्रांच द्वारा शातिर नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश
Fri, Nov 19, 2021
आरोपियों ने लगभग 80 लाख रूपये का मशरूका चोरी करना किया स्वीकार,08 आरोपियों से सोने/चांदी के जेवरात, घरेलु सामान व चोरी के 03 चार पहिया व 03 दो पहिया वाहन सहित लगभग 41 लाख रूपये का माल बरामद, शेष बरामदगी की कार्यवाही जारी
ऽ आरोपियों के द्वारा भोपाल के थाना पिपलानी, अयोध्या नगर, बागसेवनिया, मिसरोद, कोलार, कोहेफिजा, छोला मंदिर, गांधीनगर, निशातपुरा क्षेत्र की 15 नकबजनी की वारदात स्वीकार किया है।
ऽ आरोपियों द्वारा थाना परवलिया सडक, खजूरी सडक व अशोका गार्डन क्षेत्र से 03 वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।
ऽ आरोपी दिन के समय सूने फ्लेटो को बनाते है निशाना।
भोपाल । भोपाल के थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं थाना पिपलानी के अपराध में 1051/2021 धारा 457,380 भादवि में घटना किसी शातिर गैंग द्वारा घटित किये जाने की संभावना होने से थाना पिपलानी के उक्त प्रकरण के आरोपियों की पतारसी हेतु थाना क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम को लगाया गया था। जिसे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पूर्व नकबजन विरजू जो कि टी0टी0 नगर थाना क्षेत्र के काटजू अस्प0 के पास सरकारी खाली आवास में अवैध रूप से रहता है, जो एलईडी टी0व्हीं0 और म्यूजिक सिस्टम सस्ते में बैचने की बात कर रहा है।
सूचना की तस्दीक हेतु थाना क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दबिश दी गई। घर विजय उर्फ विरजू पिता दशरथ आहिरवार उम्र 35 साल निवासी काटजू अस्प0 के पास खाली पडे जर्जर सरकारी आवास टीटी नगर भोपाल स्थाई पता ग्राम-भाग नगर थाना चिरूला जिला दतिया का मिला जिसके घर में रखे सामान एलईडी टी0व्ही0 घर की स्थिति से चोरी का होने की संभावना होने से पूछताछ पर विजय उर्फ बिरजू ने बताया कि उसने अपने दोस्त बैंगलोर निवासी नियाज भाई हाल निवासी आष्टा सीहोर के साथ मिलकर पिपलानी के एक फ्लेट से दोपहर के समय एक सूने मकान का ताला तोड कर उसके अंदर रखे सोने एवं चॉदी के जेवर तथा एक एलईडी टी0 व्ही0 एक म्यूजिक सिस्टम चोरी किया था। जिसका सामान आपस में बाट लिया था। नियाज आष्टा सीहोर में होने की सूचना पर टीम द्वारा आष्टा में दबिस दी गई जहाॅ नियाज खान घर पर मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर जिसने अपने साथी आरोपी विजय उर्फ विरजू के साथ मिलकर एक माह पहले विवेकानंद कालोनी पिपलानी के एक मकान से दोपहर के समय ताला तोड कर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी में मिले जेवर अपने पास रखना स्वीकार किया। नियाज से और हिकमत अमली से पूछताछ पर उसने अपने तीन और अन्य साथी राजू खत्री निवासी गांधी नगर भोपाल, गणेश निवासी गांधी नगर भोपाल व आबिद निवासी आष्टा सीहोर के साथ मिलकर चार-पांच महिने में भोपाल शहर के अयोध्या नगर में दो सूने फ्लेटों मैं, कोहेफिजा में दो मकानों में , बागसेवनिया में एक, छोला मंदिर क्षेत्र में एक मकान , मिसरोद मे दो , निशातपुरा में एक , कोलार में तीन मकानों मे, गांधी नगर में एक सूने मकान में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। नियाज खान के साथी आबिद निवासी आष्टा सीहोर के घर दबिश दी गई जो घर पर उपस्थित मिला जिससे पूछताछ पर नियाज खान के साथन मिलकर भोपाल के कोलार सर्वधर्म काॅलोनी में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी नियाज की निशाहदेही पर उसके सह आरोपी राजू खत्री पिता भंवरलाल उम्र 52 साल निवासी रईस भाई मछली वालों का किराये का मकान गली न0 7 गॉधी नगर भोपाल व गणेश भटनागर को पकडा गया। जिनसे पूछताछ पर नियाज के साथ मिलकर कोहेफिजा में दो, बागसेवनिया में एक, छोला मंदिर क्षेत्र में एक मकान,मिसरोद मे दो मकानों में ,निशातपुरा के एक मकान में,कोलार तीन व गॉधी नगर अब्बास नगर रोड से एक मकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी राजू खत्री द्वारा चोरी का कुछ माल सराफा भोपाल के व्यापारी आर.पी.ज्वेलर्स के मालिक आशीष अग्रवाल को बेचना बताया। आर.पी.ज्वेलर्स के मालिक आशीष अग्रवाल से पूछताछ पर उसने राजू खत्री से चोरी का सामान ओने-पोने दाम पर खरीदना स्वीकार किया है। आरोपीगणों से अब तक थाना पिपलानी, अयोध्या नगर, बागसेवनिया, कोलार की चोरी का मशरूका व घटना में प्रयुक्त एक्टिवा को जप्त किया गया है। आरोपी आबिद से पूछताछ पर उसने अपने अन्य 02 साथी रफीक और शदाब उर्फ सद्दाम के साथ मिलकर परवलिया क्षेत्र से 01 ओमनि कार , 01 पल्सर, 03 हीरो होण्डा मो0सा0 थाना अशोका गार्डन से 01 चार पहिया ईको कार तथा खजूरी सडक से 01 ओमनी कार चोरी करना बताया। क्राइम ब्रांच व थाना परवलिया सडक की सयुक्त टीम द्वारा आरोपी रफीक तथा शदाब उर्फ सद्दाम को पकडा गया। जिनसे चोरी के वाहन 01 ईको कार, 02 ओमनी कार बरामद किया गया।
गिरफतार आरोपियों की जानकारी:-
01 नियाज खान पिता फेयाज उम्र 37 साल निवासी म.न. 45 शिवाजी नगर निवासी बैंगलोर कर्नाटक
हाल निवासी -रिलायंस पेट्रोल पंप के पास भोपाल रोड आष्टा
02 विजय उर्फ विरजू पिता दशरथ अहिरवार उम्र 35 साल निवासी काटजू अस्प0 के पास खाली पडे जर्जर सरकारी आवास टीटी नगर भोपाल
03 राजू खत्री पिता भंवरलाल उम्र 52 साल निवासी रईस भाई मछली वालों का किराये का मकान गली न0 7 गॉधी नगर भोपाल
04 आबिद खान पिता अब्दुल अजीज खान उम्र 44 साल निवासी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास भोपाल रोड आष्टा
05 रफीक अली पिता हुसैन अली उम्र 44 साल निवासी ताजपुरा रोड आष्टा सीहोर
06 आशीष अग्रवाल पिता स्व. सतीशचन्द्र अग्रवाल उम्र 44 साल निवासी फ्लैट नंबर 14 मिनाल काॅम्पलेक्स गोविन्द गार्डन रायसेन रोड
07 शादाब उर्फ सद्दाम पिता अनवर अली उम्र 29 साल निवासी ताजपुरा रोड आष्टा सीहोर
08 गणेश भटनागर पिता श्याम राव भटनागर उम्र 36 साल निवावसी पप्पू भाई का मकान गली नं. 5 गांधी नगर भोपाल
आरोपियों से कुल बरामद संपत्ति की जानकारी:-
क्रं0 थाना अपराध क्रमांक/धारा जप्त मशरूका
01 पिपलानी 1051/2021 धारा 457, 380 भादवि एलईडी टीवी 32 ईंच, इन्टेक्स के म्यूजिक टाॅवर 2, सोने चांदी के जेवरात एवं 01 दो पहिया वाहन एक्टिवा कीमती 02 लाख रूपये
02 अयोध्या नगर 466/2021 धारा 454, 380 भादवि सोने चांदी के जेवरात कीमती 04 लाख रूपये
03 अयोध्या नगर 634/2021 धारा 454, 380 भादवि सोने चांदी के जेवरात कीमती 03 लाख रूपये
04 बागसेवनिया 604/2021 धारा 457, 380 भादवि सोने चांदी के जेवरात कीमती 08 लाख 50 हजार रूपये
05 कोलार 960/2021 धारा 454, 380 भादवि सोने चांदी के जेवरात कीमती 10 लाख रूपये
06 कोलार 1044/2021 धारा 457, 380 भादवि सोने चांदी के जेवरात कीमती 02 लाख रूपये
07 परवलिया 399/2021 धारा 379 भादवि मारूति सुजुकी ओमनी कार कीमती 04 लाख रूपये
08 अशोका गार्डन 848/2020 धारा 379 भादवि मारूति सुजुकी ईको कार कीमती 04 लाख रूपये
09 खजूरी सडक 486/2021 धारा 379 भादवि मारूति सुजुकी ओमनी कार कीमती 03 लाख 50 हजार रूपये
अब तक आरोपीगणों से 41 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया है।
आरोपीगणों से निम्नांकित थानों के चोरी के मशरूका की बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है
क्रं0 थाना अपराध क्रमांक/धारा
01 कोहेफिजा 763/2021 धारा 457, 380 भादवि
02 कोहेफिजा 604/2021 धारा 457, 380 भादवि
03 छोला मंदिर 545/2021 धारा 454, 380 भादवि
04 मिसरोद 719/2021 धारा 454, 380 भादवि
05 मिसरोद 594/2021 धारा 454, 380 भादवि
06 निशातपुरा 1171/2021 धारा 457, 380 भादवि
07 गांधीनगर 441/2021 धारा 457, 380 भादवि
08 कोलार 1338/2021 धारा 454, 380 भादवि
09 कोलार 1077/2021 धारा 454, 380 भादवि
: नरसिंहपुर,बलात्कार के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास
Thu, Nov 18, 2021
नरसिंहपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)सुश्री लीना दीक्षित ने आरोपी अभिषेक उर्फ महेन्द्र पिता मूलचन्द विश्वकर्मा निवासी देवरी कला हाल निवासी बगलई गोटेगॉव नरसिंहपुर को भादवि की धारा 342 में 3 वर्ष का कठिन कारावास एवं 1000/- जुर्माना, धारा 366 में 5 वर्ष का कठिन कारावास एवं 1000/- जुर्माना और धारा 376(1) में 10 वर्ष का कठिन कारावास एवं 3000/- जुर्माना सें दण्डित किया।
अभियोजन की ओर से प्रकरण का संचालन विनोद परोहा डी.पी.ओ. एवं अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रदीप भटेले ने संयुक्त रूप से किया।