: गोटेगांव पुलिस को सफलता हासिल, अंधी हत्या का पर्दाफाश कर एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Fri, Nov 26, 2021
गोटेगांव
। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना गोटेगांव पुलिस को सफलता, अंधी हत्या का पर्दाफाश कर एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 20.11.2021 को थाना गोटेगांव में प्रार्थी योगेश उर्फ योगी कहार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि गुरूनानक वार्ड, गोटेगांव अंतर्गत अपने मकान में अकेले रहने वाली हीरा बाई कहार उम्र 79 वर्ष की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या का लाश एक प्लास्टिक की बोरी में बांधकर कमरे में रख दी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोटेगांव में अपराध क्रमांक 725/2021 धारा 302, 201 भादवि पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। सूचना प्राप्त होते ही प्रकरण की गंभीरता को दखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे द्वारा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतसाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं अज्ञात आरोपी की पतसाजी कर तत्काल गिरफतार करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार थाना गोटेगांव की पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मुखबिरों को सक्रीय कर एवं तकनीकी माध्यमों से भी पतासाजी की गयी साथ ही आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की गयी। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान जानकारी प्राप्त हुयी कि मृतिका को अंतिम बार उनके यहां काम करने वाले उसकी लडकी राधा बाई के नाती आकाश, संदीप चढार एवं पुष्पा बाई को देखा गया था तथा सोनू अहिरबार जो कि मृतिका का पडोसी है वह अपने घर की छत इन लोगों को दिखा था। प्रकरण में पतासाजी के दौरान मृतिका के पडोस में रहने वाले संदेही सोनू अहिरबार से बारीकी से पूछताछ की गयी जिसके परिणाम स्वरूप उसके द्वारा अलग-अलग जानकारी देने पर एवं उसके द्वारा हत्या किए जाने की आशंका होने पर उससे गहनता से पूछताछ की गयी जिस पर उसके द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसे पैसों की तंगी के कारण वह परेशान था जिस उसने लालच में आकर मृतिका हीरा बाई की गला दबाकर हत्या कर दी एवं उसके द्वारा पहने गए सोने, चांदी के जेवर लेकर उसका शव बोरी में बंद कर छिपा दिया गया। प्रकरण के आरोपी को गिरफ्त में लेकर उससे मृतिका द्वारा हत्या के दौरान कान में पहने गये सोने के फूल की जोडी, नाक में पहनने वाली सोनू की लौंग एवं चांदी की चूडिया भी वरामद की गयी है।
अंधी हत्या के आरोपी की पतसाजी एवं गिरफ्तारी हेतु घोषित किया गया था नगद पुरूस्कार:-
थाना गोटेगांव अंतर्गत 79 वर्षीय महिला की हत्या कर उसका शव बोरी में छिपा कर उसके द्वारा पहने गए सोने एवं चांदी के जेवर ले जाने वाले अंधी हत्या के आरोपी की पतसाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा 10 हजार के नगद पुरूस्कार की घोषणा की गयी थी।
अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका:-
प्रकरण में हत्या के अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तार करने में अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी गोटेगांव श्री पुरूषोत्तम मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोटेगांव कमलेश चोरिया, थाना प्रभारी निरीक्षक ठेमी गौरव चाटे, उनि अंजली अग्निहोत्री, उनि दिलीप सिंह, उनि विजय द्विवेदी, प्र.आरक्षक महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक चंद्रप्रताप पटले, आरक्षक विनय कोरी की मुख्य भूमिका रही है।
: जबलपुर,गोसलपुर में संदिग्ध धान मिलने पर तीन गोदाम सील
Fri, Nov 26, 2021
जबलपुर। धान उपार्जन व्यवस्था का बिचौलिये या व्यापारी लाभ न उठा पायें इसके लिए जिले में गोदामों एवं भंडारण स्थलों की प्रशासनिक अमले द्वारा लगातार जांच की जा रही है। इसी सिलसिले में आज गुरूवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी सिहोरा आशीष पांडे ने गोसलपुर में तीन गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा संदिग्ध रूप से धान का भंडारण पाये जाने पर तीनों को सील कर दिया गया।
अनुविभागीय दंडाधिकारी पांडे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोसलपुर स्थित मगनलाल पटैल द्वारा आनंद मोहन साहू को किराये पर दी गई दुकान सह गोदाम में एक हजार कट्टी धान रखी पाई गई। संदेहास्पद होने पर इस दुकान सह गोदाम को सील कर दिया गया। इसी तरह गोसलुर में ही सुखदेव पटैल के दो गोदामों की भी आकस्मिक जांच की गई है। उनके एक गोदाम को 580 बोरी और दूसरे गोदाम को 270 बोरी धान का भंडारण पाये जाने पर सील कर दिया गया है।
: धार,अवैध व्यापार के अंतर्राज्यीय गिरोह का 9वां आरोपी भी हुआ गिरफ्तार<br>
Fri, Nov 26, 2021
धार। वन विभाग के स्टेट टाइगर फोर्स द्वारा खैरवुड के अवैध व्यापार में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह के तकरीबन डेढ़ साल से फरार आरोपी बन्टी निवासी छापीखेड़ा जिला राजगढ़ को लीमा चौहान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री आलोक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी खैर वनोपज की अवैध कटाई और अवैध परिवहन करवाकर म.प्र. राज्य की सीमा से अन्य राज्यों को भेजने गिरोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। उन्होंने बताया कि अब तक 9 आरोपियों को 4 राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है। यह सभी आरोपी प्रदेश के जंगल और अन्य क्षेत्रों से खैर प्रजाति के वृक्षों की अवैध कटाई, परिवहन और अवैध व्यापार के अपराध में लिप्त थे। इन आरोपियों की जमानत संबंधी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जायेगी।