Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

अतिथियों ने की जमकर सराहना की खरिददारी

मास्टरमाइंड सिद्धार्थ सहित 5 पकड़े; 21 बर्तन बरामद

नगर पालिका के सामने ही बदहाल हुआ सार्वजनिक उद्यान : उद्यान में फैली गंदगी और कचरे का अंबार, आखिर किस काम की पार्क कर्मचारियों की नियुक्ति? जिम्मेदार ध्यान दें

Aditi News Team

Tue, Nov 24, 2026

नगर पालिका के सामने ही बदहाल हुआ सार्वजनिक उद्यान, पांच माह से पार्क पर लटका ताला

उद्यान में फैली गंदगी और कचरे का अंबार, आखिर किस काम की पार्क कर्मचारियों की नियुक्ति? नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

गाडरवारा। शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को लेकर किए जाने वाले दावों की जमीनी हकीकत देखनी हो तो नगर पालिका परिषद गाडरवारा के ठीक सामने स्थित सार्वजनिक उद्यान की स्थिति देखी जा सकती है। शहर के इस एकमात्र सार्वजनिक उद्यान की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि अब यह पार्क कम और कचरा घर अधिक नजर आने लगा है।

स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, पिछले लगभग पांच माह से इस उद्यान पर ताला लटका हुआ है। पार्क में आम नागरिकों का प्रवेश बंद है, वहीं दूसरी ओर उद्यान परिसर में गंदगी और कचरे का जमावड़ा होने से इसकी दुर्दशा साफ दिखाई देती है।

पांच माह से बंद पार्क, नागरिक कहां जाएं?

सार्वजनिक उद्यान का उद्देश्य शहर के नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना होता है, ताकि लोग सुबह-शाम यहां टहल सकें और कुछ समय प्रकृति के बीच बिता सकें। लेकिन गाडरवारा में नगर पालिका के सामने स्थित इस उद्यान की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। पांच माह से पार्क बंद होने के कारण नागरिक इस सार्वजनिक सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

कर्मचारियों की तनख्वाह पर भी उठ रहे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब उद्यान पर महीनों से ताला लगा हुआ है और उसकी देखरेख होती दिखाई नहीं दे रही, तो फिर पार्क के रखरखाव के लिए नियुक्त कर्मचारियों की जिम्मेदारी क्या है? क्या कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और कार्यों की निगरानी की जा रही है? यदि कर्मचारी वेतन प्राप्त कर रहे हैं तो उद्यान की साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है?

नगर पालिका प्रशासन कब लेगा सुध?

नगर पालिका परिषद कार्यालय के ठीक सामने स्थित सार्वजनिक उद्यान की ऐसी बदहाल स्थिति नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करती है। जब कार्यालय के सामने ही उद्यान की यह हालत है तो शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों की देखरेख की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

अब नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका प्रशासन तत्काल उद्यान का निरीक्षण कराए, कचरे और गंदगी की सफाई करवाए तथा पार्क को आम नागरिकों के लिए पुनः खोला जाए। साथ ही उद्यान की देखरेख के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जांच कर जवाबदेही तय की जाए।

सवाल यह है कि जब शहर के एकमात्र सार्वजनिक उद्यान की सुध लेने वाला कोई नहीं है, तो फिर शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे आखिर किस आधार पर किए जा रहे हैं?

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रितु मेहरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी गाडरवारा

नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा गाडरवारा

जरूरी खबरें