दो बाइकों की भिड़ंत,जीजा की मौत,साले समेत 3 घायल : शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला
Aditi News Team
Tue, Nov 24, 2026
रिपोर्टर जितेंद्र दुबे
मलघन में दो बाइकों की भिड़ंत, जीजा की मौत, साले समेत 3 घायल
मामला बोरी से रैपुरा सङक मार्ग के दानदाई मंदिर बघने नदीके जटेरा मार्ग का
शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के बघने नदी के जटेरा मार्ग के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा 24 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 10 बजे का बताया गया है।
इस भयावह सड़क हादसे में जीजा हिसाबी पटेल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साले रामनाथ पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी राहगीरों ने शाहनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस वाहन की टीम में वाहन चालक जितेंद्र तिवारी और सैनिक राजेंद्र सिंह ने तत्काल रेस्क्यू चलाकर वाहनों में फंसे घायलों को निकाला और शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।
जहां शाहनगर बीएमओ डॉ. सर्वेश लोधी, डॉ. अरुण शुक्ला, डॉ. प्रद्युम्न यादव ने सभी घायलों का इलाज कर कटनी रेफर कर दिया। मौके पर शाहनगर थाना से पहुंचे प्रधान आरक्षक ईश्वर दयाल अहिरवार और आरक्षक सोहन भिलाला ने कार्रवाई शुरू कर दी।
परिजनों में उमेश कुमार पटेल ने बताया कि मेरे पिता रामनाथ पटेल पिता भोले लाल पटेल उम्र 35 निवासी महेबा और मृतक हिसाबी पटेल पिता स्व. श्री तिजीया पटेल उम्र 45 साल निवासी महेबा चौकी बोरी, जो अपनी निजी मोटरसाइकिल पर हटा जिले के बटियागढ़ में मृतक हिसाबी पटेल की बेटी से मिलने जा रहे थे। तभी सामने से मोहन बंजारा उम्र 15 साल एवं मुकेश बंजारा उम्र 20, जो परसी बंजारा निवासी मलघन के सगे बेटे हैं, जो TVS कंपनी की नई गाड़ी में थे इस हादसे में सभी को चोटें आई हैं, जिसमें मोहन बंजारा का दायां पैर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है , मुकेश बंजारा को भी सिर पर चोट आई है साथ ही रामनाथ पटेल का बताया पैर भी छतिग्रस्त हो गया है जिनको इलाज के लिए कटनी रेफर कर दिया गया, जबकि हिसाबी पटेल की मौत होने पर पीएम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी गई।
*इनका कहना है -*
*संतोष मशराम, एएसआई बोरी चौकी*
"सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है, बाकी तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज कटनी में चल रहा है।"
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
शाहनगर पुलिस