Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

अतिथियों ने की जमकर सराहना की खरिददारी

मास्टरमाइंड सिद्धार्थ सहित 5 पकड़े; 21 बर्तन बरामद

कट्टा अड़ाकर कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश : पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Nov 24, 2026

रिपोर्टर जितेन्द्र दुबे पन्ना

कट्टा अड़ाकर कार लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

पन्ना। मड़ला घाटी में कट्टा अड़ाकर शिफ्ट डिजायर कार लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वारदात के महज 4 घंटे के भीतर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कार बरामद कर ली है। गिरोह के मुख्य आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुये पन्ना पुलिस आधिक्षक सव्यसाची सराफ ने बताया की 23 नवंबर को फरियादी पवन कुमार शिवहरे निवासी झांसी अपनी शिफ्ट डिजायर कार UP14DX6171 को किराए पर चलाता है। सुबह 5 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पर 4 अज्ञात व्यक्ति यात्री बनकर मिले, जिन्होंने बागेश्वर धाम और मैहर घूमने के लिए कार बुक की।

फरियादी चारों को घुमाकर वापस झांसी ले जा रहा था, तभी शाम 7:30 बजे मड़ला घाटी के खिल चौकी पुलिया के पास एक आरोपी ने कट्टा अड़ा दिया और दूसरे ने पेट में घूंसे मारकर वाहन रोकने को कहा। इसके बाद चारों आरोपी फरियादी से 2500 रुपये नगद, मोटोरोला मोबाइल और कार लूटकर पन्ना की ओर फरार हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मड़ला में अपराध क्रमांक 57/2026 दर्ज किया गया। सूचना पर पन्ना अतिरिक्त पुलिस आधिक्षक वंदना सिंह चौहान और पन्ना एस ङीओपी आनंद तिवारी ने तत्परता है पुरे जिले भर में नाकाबंदी और सघन वाहन चेकिंग के निर्देश दिए।

इसी दौरान थाना शाहनगर पुलिस अस्पताल चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी लूटी गई कार बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर कटनी की ओर भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर कचौरी मोड़ के पास घेराबंदी की। रामराजा प्लांट के आगे कार अनियंत्रित होकर खेत की तारबाड़ी के खंभे से टकरा गई।

कार में सवार 4 आरोपियों में से 2 को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि 2 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटी गई कार और 1000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. अनूप सिंह निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश

2. एक विधि विरुद्ध बालक

*फरार आरोपी:*

1. हिमांशु उर्फ शुभम सिंह ठाकुर निवासी बांदा

2. राघव गौतम उर्फ आर्य गौतम निवासी तेन्दुरा, थाना विसण्डा, बांदा

पुलिस के अनुसार फरार मुख्य आरोपी आर्य गौतम के विरुद्ध थाना विसण्डा और बांदा में हत्या के प्रयास सहित कुल 7 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

*सराहनीय योगदान:*

निरीक्षक बखत सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक रवि सिंह जादौन, एएसआई रंजीत कुंजूर, एएसआई रामकृष्ण पांडेय सहित शाहनगर और मड़ला थाने की टीम और साइबर सेल पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पन्ना पुलिस अधीक्षक

पन्ना शाहनगर पुलिस

जरूरी खबरें