Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

8 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप!

नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा की सक्रियता के चलते नगर के उद्यान में हुआ साफ सफाई का कार्य प्रारंभ

समस्त सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों से विशेष आवाहन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला यात्री का आईफोन सहित 84,800 रु. का मशरूका बरामद किया

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

पति को धीमा जहर देने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, : 8 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप!

Aditi News Team

Wed, Nov 25, 2026

पति को धीमा जहर देने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार,

8 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप!

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने पति को कथित तौर पर लंबे समय से धीमा जहर देने के आरोप में उसकी पत्नी रेनू भटनागर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला अपने पति की करोड़ों रुपये की संपत्ति और बीमा की रकम हासिल करने के इरादे से उसे धीरे-धीरे जहर दे रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला के पति की करीब 6 करोड़ रुपये की ट्रैवल एजेंसी बताई जा रही है। इसके अलावा पति ने लगभग 2 करोड़ रुपये का डेथ इंश्योरेंस भी करा रखा था। आरोप है कि इन दोनों रकमों को हड़पने की नीयत से पत्नी ने अपने पति को लंबे समय से धीमा जहर देना शुरू कर दिया था।

मेडिकल जांच में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

बताया जा रहा है कि पति को पिछले कुछ समय से अपनी तबीयत को लेकर संदेह हो रहा था। उसे शक था कि उसके साथ कुछ गलत किया जा रहा है। इसके बाद उसने अपनी मेडिकल जांच कराई। जांच में उसके शरीर में जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि होने की बात सामने आई।

मेडिकल रिपोर्ट से संदेह गहराने के बाद पति ने पुलिस से शिकायत की और मामले में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी रेनू भटनागर को गिरफ्तार कर लिया।

करोड़ों की संपत्ति के लिए रिश्ते को किया शर्मसार!

इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते और पारिवारिक विश्वास को झकझोर कर रख दिया है। जिस रिश्ते में जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाई जाती हैं, उसी रिश्ते में करोड़ों रुपये की लालच के चलते पति की जान लेने की कथित साजिश का मामला सामने आया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश पुलिस

जरूरी खबरें