Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

: एमपी ट्रांसको ने चीचली में ऊर्जीकृत किया 160 एम.व्ही.ए. का पावर ट्रांसफार्मर

Aditi News Team

Mon, May 8, 2023
नरसिंहपुर जिले की पारेषण क्षमता को मिली मजबूती एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने 220 के.व्ही. सबस्टेशन चीचली (गाडरवारा) में करीब 9 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 160 एम.व्ही.ए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है। चीचली में इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से नरसिंहपुर जिले की पारेषण क्षमता को मजबूती मिली है। साथ ही इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से नर्मदापुरम् जिले के 220 के.व्ही. सबस्टेशन पिपरिया को भी राहत मिलेगी।   अब वनखेड़ी और पोंडर 132 के.व्ही. सबस्टेशन और 220 के.व्ही. सबस्टेशन पिपरिया से नरसिंहपुर जिले में होने वाला विद्युत पारेषण नियंत्रित हो सकेगा तथा जरूरत पड़ने पर नर्मदापुरम् जिले में चीचली सबस्टेशन से विद्युत प्रवाह संभव हो सकेगा।   नरसिंहपुर जिले को मिलेगी भरोसेमंद गुणवत्तापूर्ण विद्युत   एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता श्री पी.सी. निगम ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 220 के.व्ही. सबस्टेशन नरसिंहपुर को राहत मिलेगी। यहाँ से नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर, बरमान, करकबेल, करपगांव, गाडरवारा, सबस्टेशनों को विद्युत आपूर्ति होती है। अब 132 के.व्ही. सबस्टेशनों गाडरवारा, करपगांव, पलोहाबड़ा, पोंढर, तेंदुखेड़ा, बरमान को चीचली सबस्टेशन से उचित वोल्टेज पर विश्वसनीय गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई मिल सकेगी।   1682 एम.व्ही.ए. हो गई है नरसिंहपुर जिले की पारेषण क्षमता   नरसिंहपुर जिले में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी अपने 12 सबस्टेशन से विद्युत पारेषण करती है। इससे 220 के.व्ही. के 2 सबस्टेशन तथा 132 के.व्ही. के 10 सबस्टेशन शामिल हैं। अब नरसिंहपुर जिले की कुल स्थापित पारेषण क्षमता बढ़ कर 1682 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 220 के.व्ही. साइड 640 तथा 132 के.व्ही. साइड 1522 एम.व्ही.ए. है।

Tags :

जरूरी खबरें