Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

ग्रामीणों ने SP से लगाई कार्रवाई की गुहार : नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

Aditi News Team

Thu, Nov 12, 2026

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

ग्रामीणों ने SP से लगाई कार्रवाई की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के करेली थाना क्षेत्र के ग्राम इमझिरी में जुआ, सट्टा और अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। गांव के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत आवेदन सौंपकर गांव में संचालित कथित अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में खुलेआम जुआ, सट्टा और अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल कुछ लोग कथित तौर पर पुलिस को प्रतिमाह एक लाख रुपये देने की बात कहकर ग्रामीणों पर रौब झाड़ते हैं और कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

इस कथित बयान से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने तथा कथित पुलिस संरक्षण के आरोपों की भी जांच कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन ग्रामीणों की इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और ग्राम इमझिरी में अवैध गतिविधियों पर कब तक अंकुश लग पाता है।

संदीप राजपूत। अदिति न्यूज । नरसिंहपुर

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें