नरसिंहपुर गन्ना खरीदी दर 600 प्रशासन की बैठक बेनतीजा, : बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई
Aditi News Team
Thu, Nov 12, 2026
नरसिंहपुर गन्ना खरीदी दर पर प्रशासन की बैठक बेनतीजा,
किसानों ने ₹600 प्रति क्विंटल की मांग उठाई
नरसिंहपुर। आज 12 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुगर मिल संचालकों एवं किसानों के बीच गन्ना खरीदी दर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, लेकिन यह बैठक बेनतीजा साबित हुई।
बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि गन्ना खरीदी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर मिल संचालकों का बैठक में शामिल नहीं होना समझ से परे है।
बैठक में मिल प्रबंधन की ओर से आए अधिकारी-कर्मचारियों ने गन्ना 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने की बात रखी, जबकि किसानों ने 600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी की मांग की।
दोनों पक्षों के बीच दर को लेकर सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में किसानों और शुगर मिल प्रबंधन के बीच गन्ना खरीदी दर का विवाद फिलहाल बरकरार है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या पहल करता है और किसानों को उनकी मांग के अनुरूप उचित मूल्य मिल पाता है या नहीं।
अदिति न्यूज नरसिंहपुर संदीप राजपूत
Tags :
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह
राष्ट्रवादी किसान आर्मी नरसिंहपुर