: कोठिया में विदाई कार्यक्रम आयोजित
Mon, Mar 20, 2023
कोठिया में विदाई कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोठिया की शासकीय एकीकृत माद्यमिक शाला में कक्षा 8वी के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन से की गई। इस अवसर पर शाला के प्राथमिक शिक्षक खूबचंद कोरी ने बच्चों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक दीपचंद कहार, रचना पचौरी, मनीषा बिलझारिया, प्रज्ञा दीक्षित, पूजा राजपूत, अंकिता श्रीवास्तव शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों को विदाई में लेखन सामग्री प्रदान की गई।
: भोपाल,नेशनल एल्डर हेल्पलाइन 14567 के एफ .आर .ओ की कार्यशाला हुई सम्पन्न
Mon, Mar 20, 2023
नेशनल एल्डर हेल्पलाइन 14567 के एफ .आर .ओ की कार्यशाला हुई सम्पन्नभोपाल।दिनाँक 20/03/2023 को होटल अभिनाश रेसीडेंसी में मध्यप्रदेश के सभी 26 फील्ड रेस्पोंस ऑफिर क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे हेल्पपेज इंडिया की टीम ने सभी एफ आर ओ को होने वाली चुनोतियाँ को कैसे हल किया जा सकता है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई एव जिलेवार डाटा को साझा किया गया । इस पृरी कार्यक्रम में क़्वालिटी को कैसे बनाये रखना है इस विषय पर भी चर्चा की गई । इस कार्यक्रम में श्रीमती संस्कृति खरे,स्टेट हेड हेल्पपेज इंडिया ,श्री वेणु पिल्लई, श्रीमती दीप्ति जोशी,श्री विवेक यादव,दिवेन्द्र गुर्जर का विशेष योगदान रहा ।
: गौहरगंज, शाहगंज जोड़ पर मिली 32 वर्षीय ट्रक मालिक की लाश, आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मृत्यु
Mon, Mar 20, 2023
शाहगंज जोड़ पर मिली 32 वर्षीय ट्रक मालिक की लाश,आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मृत्यु
विज़ी लवानिया,गौहरगंज
गौहरगंज।रविवार दौपहर शाहगंज जोड़ पर राजेश राय नामक व्यक्ति, उम्र 32 वर्ष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच की वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाये। राजेश के बड़े भाई प्रतीक राय, उम्र 34 वर्ष पिता हरप्रसाद राय निवासी डोबी शाहगंज जिला सीहोर निवासी होना बताया गया। प्रतीक के भाई द्वारा पूरी जानकारी औबेदुल्लागंज पुलिस को दी। पुलिस द्वारा सभी चौकी प्रभारियों एवं आस पास के थानों में जानकारी संझा की गई। परिणाम स्वरूप राजेश की लाश शाहगंज जोड़ में मिलने की सूचना मिली। ख़बर आग की तरह सभी जगह फैल गई। विश्वशनीय सूत्रों की माने तो सम्भतः राजेश राय की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई हो वहीँ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सब दूध का दूध व पानी का पानी हो जायेगा। बीते शुक्रवार दौपहर 03 बजे अचानक हुए मौसम खराब होने से 14 वर्षीय साहिल, पिता शाहिद खान निवासी अर्जुन नगर वार्ड नं. 13 औबेदुल्लागंज आकाशीय बिजली गिरने से मौत की ख़बर आई। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान साहिल को मृत घोषित कर दिया था।