Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: गौहरगंज, शाहगंज जोड़ पर मिली 32 वर्षीय ट्रक मालिक की लाश, आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मृत्यु

Aditi News Team

Mon, Mar 20, 2023
शाहगंज जोड़ पर मिली 32 वर्षीय ट्रक मालिक की लाश, आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मृत्यु विज़ी लवानिया,गौहरगंज गौहरगंज।रविवार दौपहर शाहगंज जोड़ पर राजेश राय नामक व्यक्ति, उम्र 32 वर्ष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच की वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाये। राजेश के बड़े भाई प्रतीक राय, उम्र 34 वर्ष पिता हरप्रसाद राय निवासी डोबी शाहगंज जिला सीहोर निवासी होना बताया गया। प्रतीक के भाई द्वारा पूरी जानकारी औबेदुल्लागंज पुलिस को दी। पुलिस द्वारा सभी चौकी प्रभारियों एवं आस पास के थानों में जानकारी संझा की गई। परिणाम स्वरूप राजेश की लाश शाहगंज जोड़ में मिलने की सूचना मिली। ख़बर आग की तरह सभी जगह फैल गई। विश्वशनीय सूत्रों की माने तो सम्भतः राजेश राय की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई हो वहीँ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सब दूध का दूध व पानी का पानी हो जायेगा। बीते शुक्रवार दौपहर 03 बजे अचानक हुए मौसम खराब होने से 14 वर्षीय साहिल, पिता शाहिद खान निवासी अर्जुन नगर वार्ड नं. 13 औबेदुल्लागंज आकाशीय बिजली गिरने से मौत की ख़बर आई। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान साहिल को मृत घोषित कर दिया था।

Tags :

जरूरी खबरें