: गाडरवारा, उपसंचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बीटीआई एवं आदर्श स्कूल का निरीक्षण
Wed, Mar 22, 2023
उपसंचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बीटीआई एवं आदर्श स्कूल का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से उपसंचालक जे पी सिन्हा ने क्षेत्रीय दौरे के तहत जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के साथ स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं बीटीआई स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदर्श स्कूल में ओशो रजनीश के अध्ययन कक्ष को देखा एवं शिक्षको से शेक्षणिक गतिविधियो की जानकारी ली। उन्होंने बीटीआई स्कूल में रसायन शास्त्र के उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा सुसज्जित रसायन प्रयोगशाला का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्हें शिक्षक के के राजौरिया ने परावर्तन के नियम, वेग संवेग संरक्षण नियम, दोलन की गति, दर्पण प्रतिबिंब, आर्गेनिक रसायन के कार्बनिक रसायनों के नाम व सूत्र सहित रसायन की अनेक कठिन अवधारणों को सरलीकृत रूप से समझाने की दृष्टि से उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे टीएलएम की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री राजौरिया ने उनके द्वारा बीटीआई स्कूल की दीवारों पर एवं बड़े हॉल में बनाई गई आकर्षक पेटिंग को भी दिखाया। निरीक्षण के दौरान श्री सिन्हा एवं श्री कुर्मी ने बीटीआई स्कूल में प्राचार्य जयमोहन शर्मा के मार्गदर्शन में श्री राजौरिया द्वारा प्रयोगशाला में किए गए नवाचारों को छात्र उपयोगी बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा की विज्ञान एवं रसायन जैसे कठिन विषयो का ज्ञान छात्र छात्राओं को सरल टीएलएम का उपयोग करके ही दिया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य जयमोहन शर्मा, देवेश वैद्य, वीरेंद्र चौरसिया,सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता, अर्पणा ब्राउन, प्रीति चौधरी, सुलेखा पुरी, सविता ठाकुर, अनुज जैन, सत्यप्रकाश ढिमोले, रोहित वाल्मीक आदि उपस्थित रहे।
: सागर जिले की छात्राओं ने किया डमरू घाटी का शेक्षणिक भ्रमण
Wed, Mar 22, 2023
सागर जिले की छात्राओं ने किया डमरू घाटी का शेक्षणिक भ्रमण
गाडरवारा। गत दिवस पड़ोसी सागर जिले के केसली कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास की 170 छात्राओ ने शेक्षणिक भ्रमण के तहत शिवधाम डमरू घाटी का भ्रमण किया। लगभग 3 बसों में सवार होकर वार्डन श्रीमती सुनीता राजपूत एवं सहायक वार्डन रश्मि कोरी के साथ दोपहर डमरू घाटी पहुंची छात्राओं ने पूरे परिसर का भ्रमण कर डमरू घाटी के सौंदर्य को देखा । इस दौरान उन्हें डमरू घाटी मंदिर समिति के कर्मचारियो ने डमरू घाटी से जुड़ी जानकारियां दी एवं बताया कि यहां प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर मेला भरता है। इस अक्सर पर वार्डन सुनीता राजपूत ने बताया कि डमरू घाटी की लोकप्रियता हमारे सागर जिले में भी है। इसी लोकप्रियता के चलते ही हम लोग छात्राओं को लेकर भ्रमण पर आए है। छात्रावास की छात्राओं सिद्धि उपाध्याय एवं खुशबू अहिरवार ने बताया कि शेक्षणिक भ्रमण में हमें डमरू घाटी के निर्माण से जुड़ी रोचक जानकारी दी गई। शेक्षणिक भ्रमण में अतिथि शिक्षक दीपिका ठाकुर, कविता राजपूत, पूजा ठाकुर, रुबीना खान, प्रियंका दांगी , शिवानी खटीक आदि शामिल रहे ।
: देवरी,14 करोड़ की लागत से बनेगा देवरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Wed, Mar 22, 2023
रिपोर्टर - कमर राणा, देवरीदेवरी---नगर देवरी में 14 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा जिसकी स्वीकृति कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के प्रस्ताव के बाद दी गई।नगर परिषद चुनाव के दौरान जब स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी एवं रामपाल सिंह राजपूत तथा पूर्व विधायक रामकिशन चौहान का दोरा नगर में रहा था तब, हर वार्ड से लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मांग की थी ।अदिति संवाददाता कमर राणा ने भी नगर परिषद के चुनाव के दौरान स्टेज पर स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी एवं रामपाल सिंह राजपूत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सवाल किया था।तब स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने वादा किया था कि अगर नगर परिषद भाजपा की बनती है तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात नगर देवरी को दी जाएगी ज्ञात हो कि नगर देवरी के आसपास लगभग 60 से 70 गांवों के बीच एक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद है।इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र भर के लोग इलाज करवाने आते हैं, इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं ना होने के कारण मरीजों को नरसिंहपुर या रायसेन रिफर किया जाता है। कभी-कभी डिलीवरी वाली महिलाओं को जब रिफर किया जाता है तब उनकी दशा दयनीय होती है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खबर सुनते ही नगर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी सांसद प्रतिनिधि यशपाल सिंह राजपूत एवं साथी रायसेन स्वास्थ्य मंत्री के निवास पर पहुंचकर उनको गुलदस्ता भेंट किया।वही आज प्रदेश प्रवक्ता बृज गोपाल लोया, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दुबे, यशपाल सिंह राजपूत, ऋषभ जैन नीरज श्रीवास्तव राघवेंद्र शर्मा जगदीश चौरसिया अवधेश गुप्ता विपिन चौरसिया नासिर खान अवधेश कुमार, सूर्य प्रताप सिंह राजपूत, देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जगह का जायजा लिया।