Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: नरसिंहपुर,खेलो एमपी यूथ गेम्स- 2024 के तहत ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा 5 से 9 दिसम्बर तक 14 दिसम्बर को तैराकी प्रतियोगिता होगी आयोजित

Aditi News Team

Wed, Nov 27, 2024
नरसिंहपुर,खेलो एमपी यूथ गेम्स- 2024 के तहत ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा 5 से 9 दिसम्बर तक 14 दिसम्बर को तैराकी प्रतियोगिता होगी आयोजित नरसिंहपुर।खेलो एमपी यूथ गेम्स- 2024 के तहत ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जायेगी। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा 5 से 9 दिसंबर 2024 को आयोजित की जायेगी।   ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा के 19 खेलों में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बेडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबाल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो- खो, मलखंब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबिल- टेनिस, क्रिकेट, योगासन, व्हालीबॉल, टेनिस एवं शतरंज को शामिल किया गया है।   चयन स्पर्धा विकासखंड करेली एवं सांईखेड़ा में 5 दिसम्बर को, नरसिंहपुर में 6 दिसम्बर को, चांवरपाठा व गोटेगांव में 7 दिसम्बर को और चीचली में 9 दिसम्बर को आयोजित की जायेगी। इसके लिए आयोजन प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।   जिला स्तरीय प्रतियोगिता 13 दिसंबर को नरसिंहपुर में 18 खेल एवं 14 दिसंबर को तैराकी की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बालक एवं बालिका की आयु 31 दिसम्बर 2024 की स्थिति में 19 वर्ष से कम होनी चाहिये। एक खिलाड़ी एक ही स्पर्धा में भाग ले सकेगा। खिलाड़ियों की आयु बोर्ड परीक्षा की अंकसूची तथा जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से ही सत्यता की जाँच की जायेगी। इसके अलावा कोई अन्य अभिलेख मान्य नहीं होंगे। खिलाड़ी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी एवं पासबुक की प्रति आवेदन फार्म के साथ संलग्न करना होगा। ऑनलाइन पंजीयन किये गये खिलाड़ियों को ही ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा में भाग लेने की पात्रता होगी। ऑनलाईन लिंक एवं बार कोड आवेदन फार्म में अंकित है।   जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी नरसिंहपुर ने कहा कि अपने विकासखंड स्तरीय आयोजित चयन स्पर्धा में विद्यालयीन छात्र- छात्राओं को अधिक से अधिक सहभागिता कराने के लिए निर्देशित करने एवं संबंधित विकासखंडों की विभिन्न शालाओं में पदस्थ पीटीआई, खेल शिक्षक, शिक्षक प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए कहा है।

Tags :

जरूरी खबरें