Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: रोटरी क्लब का गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Aditi News Team

Wed, Jul 2, 2025
रोटरी क्लब का गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न गाडरवारा। विगत दिवस 1 जुलाई 2025 को को रोटरी क्लब का गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह,होटल सुरभि पैलेस में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री संदीप भूरिया(अतिरिक्त एस.पी नरसिंहपुर) श्री एस.आर.मिश्रा एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात क्लब अध्यक्ष श्री मनीष जयसवाल द्वारा अपने संबोधन से उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए,अपना व अपने क्लब का साल भर का अनुभव साझा किया। क्लब सचिव अभिषेक बड़कुर एवं कोषाध्यक्ष प्रियंक सोनी द्वारा क्लब के2024-2025 की गतिविधियों एवं आय- व्यय का लेखा-जोखा क्लब के समक्ष प्रस्तुत किया गया।   वरिष्ठ सदस्य मिनेंद्र डागा जी द्वारा पुरानी टीम को बधाई व नई टीम को मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य अतिथि श्री संदीप भूरिया जी द्वारा क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए क्लब को हर संभव मदद करने का वादा किया गया। एस. आर.मिश्रा जी द्वारा क्लब के हर सदस्य के कार्य की तारीफ करते हुए क्लब को बधाई दी गई। कार्यक्रम में क्लब के डॉक्टर एवं सीए के साथ डॉक्टर डे एवं सीए डे सेलिब्रेट किया गया। 5 नए सदस्यों ने रोटरी की सदस्यता ली श्री विजय नायक,साकेत बड़ारेया,दिनेश मालपानी,डॉ वस्त्रकार, सुरेश साहू को मुख्य अतिथि द्वारा पिन लगाकर क्लब की सदस्यता दिलाई गई। अंत में 2025- 26 के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, सचिव मनोज वसा, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष संजय गुप्ता को पिन लगाकर पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटे.शुभम राजपूत द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा बताया गया।कार्यक्रम में अरुण तिवारी,सुनील श्रीवास्तव,शरद मौलासरिया,डॉ उमाशंकरदुबे,अशोक राजपूत,राजीव जैन,राजेश गुप्ता,श्रीकांत राठी,अमित पटेल,अक्षय जैन,प्रतीक साहू,श्याम नंदन जी,यगेश तिवारी,रमाकांत गुप्ता, मनोज राय,अनिल वालिया,देवेंद्र साहू,डॉ डी एस चौधरी,विनोद अग्रवाल,अमन जैन एवं समाजसेवी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे!

Tags :

जरूरी खबरें