Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: अखिल विश्व के स्वामी राम

Aditi News Team

Mon, Jan 22, 2024
अखिल विश्व के स्वामी राम (सुशील शर्मा)  गीत   अखिल विश्व के स्वामी राम भक्तों के अनुगामी राम।   माँ कौशल्या के राजदुलारे। कैकई माता के हैं प्यारे। नेह भरी सुमित्रा माई। लखन शत्रुघ्न के हैं भाई। भाई भरत के प्राणाधार। दशरथ का जीवन संसार। अवधपुरी के स्वामी राम। भक्तों के अनुगामी राम।   राक्षस प्राणों के विध्वंसक। विश्वामित्र यज्ञ के रक्षक। डरे हुए ऋषियों के बीच। वधे ताड़का अरु मारीच। ऋषि मुनियों के तारणहार। राम सत्य के अवतार। सदा धर्म पथगामी राम। भक्तों के अनुगामी राम।   शिवपिनाक के प्रभु हैं भंजक। सिय सपनों के श्री प्रभु रंजक। जनक कष्ट के प्रभु हैं हर्ता। जनकनंदनी के प्रभु भर्ता। राम सिया विवाह अति पावन। मर्यादा रत अति मन भावन। सीय हृदय के स्वामी राम। भक्तों के अनुगामी राम।   बनी निमित्त मंथरा दासी। कोप भवन की कैकई वासी। भरत राज्य राम वनवासी। अवधपुरी में भरी उदासी। छोड़ा राज्य लोक हित साधा। चले प्रभु हरने सब बाधा। मर्यादा पथगामी राम। भक्तों के अनुगामी राम।   ऋष्यमूक पर्वत के वासी। हनुमान अविचल अविनाशी। राम नाम के हनुमत रसिया। राम प्रभु हनुमत मन बसिया। सीताखोज लंक को जारा। राम नाम पर सब कुछ बारा। संकट मोचक स्वामी राम। भक्तों के अनुगामी राम।   राम सेतु चढ़ लंका आये। वानर लंका दुर्ग ढहाए। रावण मेघनाथ संहारे। असुर समूल नष्ट कर सारे। अवधपुरी में राम पधारे। राम सत्य संकल्प हमारे। हम सबके मन स्वामी राम। भक्तों के अनुगामी राम। आप सभी को अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के महान पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ।

Tags :

जरूरी खबरें