Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी.सी. सागर द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में जिला जबलपुर के अधिकारियो की ली गयी बैठक दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Sun, May 18, 2025
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी.सी. सागर द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में जिला जबलपुर के अधिकारियो की ली गयी बैठक दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश  कहा थाने आने वाले शिकायतकर्ताओं की थाना प्रभारी स्वयं सुनवाई करते हुये विधिसम्मत कार्यवाही करें, सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण करें निकाल गम्भीर मामलों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र करें गिरफ्तारी आज दिनॉक 18-5-25 को कन्ट्रोल रूम जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी.सी. सागर (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से. ) की उपस्थिति में जिला जबलपुर में पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं शहर थाना प्रभारियों की बैठक ली गयी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/अपराध ) श्रीमति सोनाली दुबे, नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक तथ थाना प्रभारी उपस्थित रहे। आपने कहा कि थानों मे रिपोर्ट करने पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें, थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ता को सुने एवं त्वरित निर्णय लेते हुये विधि सम्मत कार्यवाही करें। लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करें । आपने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गाे के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये। एैसे गम्भीर अपराध जिनमें आरोपी फरार हैं, फरार आरोपियों पर ईनाम उद्घोषित करायें तथा पतासाजी कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी करें।

Tags :

जरूरी खबरें