Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा में दशकों से मिट्टी के गणेश मूर्ति का निःशुल्क वितरण

Aditi News Team

Tue, Sep 19, 2023
गाडरवारा में दशकों से मिट्टी के गणेश मूर्ति का निःशुल्क वितरण गाडरवारा । नरसिंहपुर जिले के अनेको खासियतों से जुड़े शहर गाडरवारा में राव साब सेठ लक्ष्मीनारायण काबरा (माहेश्वरी) व्दारा निर्मित राम मंदिर चावड़ी वार्ड में दशकों पुरानी भगवान गणेश की मूर्तियां गणेशोत्सव चतुर्थी पर सेठ श्रीकिशनदास काबरा व उनके परिवार जनों व्दारा अपने घर से अनेक बरसो पहले से पर्यावरण और जल शुध्दिकरण की दृष्टि से काली मिट्टी की गणेश मूर्तियां जनमानस को वितरित किया करते हैं.,जो आज भी निरंतर उनके परिवार जनों व्दारा राममंदिर से प्रतिवर्ष वितरित की जा रही है । पीतल के सांचे में गीली काली मिट्टी के प्रयोग कर बनाई जाती है ,नगर के हजारों घरों में इन प्रतिमाओं की पूजा की जाती है । एक बार बैकुंठवासी सेठ श्रीकिशनदास काबरा जो इस परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे ने मुझे (अशोक मोलासरिया) बताया कि लोकपावन त्योहार होने से प्रतिमा चलन न होने प्रथम पूज्य देवता गणेश की मूर्ति देने के लिए बनारस प्रवास दौरान सांचा एक दुकान पर वहीं संकल्प लिया कि नगर में मुर्ति वितरण किया जा. सकता है और इसी निमित्त सांचा बनारस से खरीद कर लाया गया और लगभग सात आठ दशक से से यह क्रम लोकरूची और लोकप्रियता के साथ निरन्तर चल रहा है । अब वर्तमान में मे सेठ घनश्याम दास, शिवदास, गोकुलदास, गणेश, विनीत काबरा सद्भाव के साथ अपनी पारिवारिक परम्परा को उत्साहित होकर निर्वाहन कर रहे हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें