Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: चतुर्मास्य आयोजन हेतु परमहंसी आश्रम में बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Jun 2, 2025
चतुर्मास्य आयोजन हेतु परमहंसी आश्रम में बैठक सम्पन्न गाडरवारा - आगामी 10 जुलाई से 07 सितम्बर 2025 तक परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर श्रीधाम में परम पूज्य अनंत श्री विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारिका शारदापीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराजश्री चतुर्मास्य करेगें, इसी के निमित्त परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में बैठक का आयोजन शंकराचार्य जी के निज सचिव ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धानन्द जी महाराज की अध्यक्षता में किया गया, विभिन्न क्षेत्रों से आये महानुभावों ने बैठक में अपने विचार रखे तथा चतुर्मास को भव्य एवं दिव्य बनाने का संकल्प लिया, गाडरवारा, गोटेगांव क्षेत्र के ब्राह्मण समाज से पं डॉ जितेन्द्र चौबे(पूर्व नगरपालिका उपाध्याय गोटेगांव ) पं नगेन्द्र त्रिपाठी(जिला संयोजक ) पं राकेश शर्मा(जिला प्रवक्ता ) पं गोविन्द दुबे, पं सतीश नाईक(पूर्व कोषाध्यक्ष ) पं रत्नेश मिश्रा(जिला महामंत्री ) पं रवि उपाध्याय, के साथ श्रीमती पूजा तिवारी(जिला अध्यक्ष महिला सभा) श्रीमती चंचल शर्मा, श्रीमती सृजना पाठक, श्रीमती अश्विनी पाण्डे ने बैठक में भाग लिया ।

Tags :

जरूरी खबरें