Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने ली प्राचार्यो की बैठक ,नये सत्र को चुनौती वर्ष मानकर कार्य करें

Aditi News Team

Sat, Jun 7, 2025
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने ली प्राचार्यो की बैठक ,नये सत्र को चुनौती वर्ष मानकर कार्य करें गाडरवारा। बीते शनिवार को स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग डॉ प्राचीस जैन के आगमन पर साईखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के प्राचायों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम श्री जैन का स्वागत बीईओ सुश्री सीमा डोंगरे, नीलम मरावी, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, सुनीता पटैल, एस के मिश्रा, सुशील शर्मा एवं शिक्षक संदर्भ समूह से सिराज अहमद सिद्धिकी, मधुसूदन पटैल, पवन राजौरिया ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ प्राचीस जैन ने कहा कि नए सत्र में एक नई उमंग, नए उद्देश्य को लेकर कार्य करें। नए सत्र को चुनौती वर्ष मानकर कार्य करें एवं हम इस वर्ष और बेहतर करेंगे ऐसा ध्येय सभी का हो। बैठक में श्री जैन ने कहा कि मेधावी छात्र छात्राओं के टैबलेट हेतु जिन छात्र छात्राओं के खातों की प्रविष्टि शेष है एवं हाई व हायर सेकंडरी परीक्षा के द्वितीय अवसर की परीक्षा हेतु जिन भी छात्र छात्राओं ने आवेदन नहीं भरे है उनके भी फार्म जल्द भरवाएं। बैठक में बीआरसी संदीप स्थापक सहित अनेक प्राचार्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें