Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: नशामुक्त समाज की ओर: पुलिस और महाविद्यालय रासेयो इकाई का संयुक्त अभियान

Aditi News Team

Sat, Jul 19, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  नशामुक्त समाज की ओर: पुलिस और महाविद्यालय रासेयो इकाई का संयुक्त अभियान जिले में लगातार चल रहे नशामुक्ति अभियान में आज करेली थाना प्रभारी प्रियंका केवट एवं थाना स्टाफ के विशेष सहयोग से एवं महात्मा गांधी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यू एस परमार के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की रासेयो पुरुष एवं महिला इकाई के तत्वावधान में नशामुक्ति अभियान करेली के मुख्य प्रेस चौराहे पर महाविद्यालय रासेयो इकाई द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवको द्वारा नुक्कड़ नाटक कर नशा न करने का संदेश दिया गया इस अभियान में थाना प्रभारी प्रिंयका केवट ने बताया कि लगातार जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में लगातार नशामुक्ति अभियान चल रहा है नगर निरीक्षक प्रियंका केवट ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि— “नशा व्यक्ति को सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी तोड़ देता है। हमें युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता है,थाना टीम के अधिकारियों ने भी छात्रों के उत्साह की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। महाविद्यालय उप प्राचार्य डॉ ए के वाजपेयी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत मे 15अगस्त 2020 से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक मंत्रालय के अंतर्गत नाश उन्मूलन का जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें हम सभी देशवासी अपने आसपास नगर जिले को नशामुक्त करने का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान करते हुए सच्चे नागरिक का कर्तव्य निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम के अंत मे महाविद्यालय के उपप्राचार्य द्वारा प्रेस चौराहे पर उपस्थित सभी नागरिकों को महाविद्यालय के रासेयो के स्वयंसेवको के साथ नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पुलिस निरीक्षक प्रियंका केवट एवं थाना स्टाफ, आदर्श शिक्षण समिति सचिव संजीव खजांची,कला संकाय विभागध्यक्ष डॉ गजानन मिश्रा,रासेयो पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजीव चौबे,महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ रानू ठाकुर,महाविद्यालय के प्राध्यापक नगर के वरिष्ठ नागरिक,गणमान्य पत्रकार,रासेयो के स्वयंसेवक इस अभियान का हिस्सा बने।

Tags :

जरूरी खबरें