Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: "जनकल्याण पर्व‘‘ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर 300 वीं जयंती के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

Aditi News Team

Fri, May 30, 2025
"जनकल्याण पर्व‘‘ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर 300 वीं जयंती के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक   सुशासन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन एवं भारतीय संस्कृति में दिये योगदान के उपल्क्ष्य में 300 वीं जयन्ती “जनकल्याण पर्व के रूप में दिनांक 31.05.2025 को मनायी जा रही है। इस अवसर पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में जिसमें विशेष रूप से झुग्गी झोपड़ियों, स्लम क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं एवं स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों के विरूद्ध जागरूकता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाईक रैली एवं नुक्कड सभाओं के माध्यम से महिलाओं / बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी साथ ही महिला सुरक्षा शाखा द्वारा निर्मित प्रचार पुस्तिका (पेम्पलेट) का वितरण किया गया एवं महिला सुरक्षा हेतु पुलिस सहायता हेल्प लाईन नंबरों की जानकारी दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें