Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: जबलपुर प्रशासन की कार्यवाही ओमती नाले के पानी से सब्जियां की सिंचाई में प्रयुक्त पांच विद्युत मोटर जप्त

Aditi News Team

Sat, Jun 14, 2025

जबलपुर प्रशासन की कार्यवाही ओमती नाले के पानी से सब्जियां की सिंचाई में प्रयुक्त पांच विद्युत मोटर जप्त

कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर प्रशासन के दल ने आज शनिवार को कछपुरा-लक्ष्मीपुर क्षेत्र में आकस्मिक कार्यवाही कर खेतों में लगी सब्जियों की सिंचाई करने ओमती नाले में लगाई गई पाँच विद्युत मोटर को जप्त किया है। कार्यवाही तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व में की गई।

        ज्ञात हो कि समाचार पत्र दैनिक भास्कर में "सेहत को खतरे में डाल रही नाले के पानी की सब्जियां...." शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इस समाचार को संज्ञान में लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने एसडीएम अधारताल को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर से मिले निर्देश पर एसडीएम अधारताल पंकज मिश्रा ने तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व टीम गठित की। टीम में नगर निगम के संभागीय कार्यायलय के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक विष्णुकांत दुबे, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी, पटवारी सौरभ शर्मा एवं आजाद पटेल को भी शामिल किया गया ।

      तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार कार्यवाही के दौरान पाया गया कि ओमती नाले से लगकर लक्ष्मीपुर स्थित भूमि खसरा नंबर 78 एवं 79 की कृषि भूमि पर सिकमीधारक श्रीमती अनीता पटेल पति ईश्वर पटेल, किशन पटेल पिता छोटेलाल पटेल व अन्य द्वारा विद्युत मोटर पंप लगाकर नाले के पानी से सब्जियों की फसल पर सिंचाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से सब्जियों की सिंचाई में प्रयुक्त पाँच विद्युत मोटरों को जप्त कर लिया गया है और पंचनामा बनाकर नगर निगम के कछपुरा संभाग कार्यालय की सपुर्द कर दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें