Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक श्रावण माह में संपन्न, कल्याणकारी योजनाओं और भवन मरम्मत पर चर्चा

Aditi News Team

Thu, Jul 17, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक श्रावण माह में संपन्न, कल्याणकारी योजनाओं और भवन मरम्मत पर चर्चा सिहोरा: श्रावण माह के पावन अवसर पर जनपद पंचायत के नवीन कक्ष में सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में तहसील के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत की। बैठक के दौरान सभी विभाग प्रमुखों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आने वाले समय में इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सार्थक प्रयास करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, जनपद क्षेत्र में स्थित जर्जर शाला भवनों और किचन शेडों की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इन भवनों की मरम्मत कराए जाने पर सदन में विस्तार से चर्चा की गई और शीघ्र ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नवीन जनपद पंचायत भवन के संबंध में भी चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि महेंद्र अग्निहोत्री, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती आशा पटले, और दिलीप पटेल सहित जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत, बी ई ओ अशोक उपाध्याय, जनपद शिक्षा केंद्र बीआरसीसी बृजेश श्रीवास्तव, बैठक में समस्त जनपद सदस्य , जे पी राठौड़ धर्मेंद्र राजपूत,,सतीश अवस्थी श्रीमती राखी सैयाम महिला बाल विकास अधिकारी,रजनीकांत मिश्रा, अनिल चौधरी, शील कुमार, राजाराम कोल, राजा पटेल, शिवराम, सुश्री पूजा, श्रीमती मंजू गौतम, मनीषा पटेल, एवं सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें