Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: पूर्व मंडल अध्यक्ष के हुआ प्रदर्शन,आज 29 मई को पूर्व विधायक और नपा अध्यक्ष के घर बजाएंगे शंख घंटा थाली

Aditi News Team

Wed, May 28, 2025
पूर्व मंडल अध्यक्ष के हुआ प्रदर्शन,आज 29 मई को पूर्व विधायक और नपा अध्यक्ष के घर बजाएंगे शंख घंटा थाली सिहोरा - सिहोरा के भाजपा नेताओं की नींद टूटे इसके लिए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति का आज पांचवा प्रदर्शन भी बुधवार को जारी रहा ।समिति के सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष माधव मिश्रा के घर पहुंचे और जबरदस्त नारेबाजी करते हुए उन पर जिला मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया।समिति ने घोषणा की कि आज 29 मई को पूर्व विधायक दिलीप दुबे और नपा अध्यक्ष संध्या दुबे के निवास के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। उमा भारती की घोषणा के गवाह - लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने जारी बयान में कहा कि पूर्व विधायक दिलीप दुबे जिस समय सिहोरा के विधायक थे इस दौरान मुख्यमंत्री रही सुश्री उमा भारती सिहोरा आई थी और उन्होंने सार्वजनिक रूप से नवंबर 2004 तक जिला बनाने की घोषणा की थी।समिति का आरोप है कि पूर्व विधायक इसके गवाह होने के बाद भी सिहोरा जिला मुद्दे पर बैकफुट में रहते है। समिति के कृष्ण कुमार कुररिया,संतोष पांडे,अनिल जैन,शरद सेठ,प्रदीप दुबे,निसार अंसारी,मोहन सोंधिया,अनिल खंपरिया,विकास दुबे,रामजी शुक्ला,नत्थू पटेल,मोहन लाल पटेल,नीतेश खरया,संतोष वर्मा,जितेंद्र श्रीवास,नवीन शुक्ला सुशील जैन,नरेंद्र गर्ग आदि ने सभी सिहोरा वासियों से पूर्व विधायक दिलीप दुबे के निवास पर सुबह 10 बजे पहुंचने का आह्वान किया है।

Tags :

जरूरी खबरें