Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

: Bhopal,मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा गले लगाने पर वृद्ध लीलावती हुई भावुक

Aditi News Team

Wed, Aug 25, 2021

लीलावती और अन्य महिलाओं की समस्या दूर करने कलेक्टर को दिये निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज टीकाकरण महाअभियान-2 के लिए जबलपुर प्रवास पर थे। कोरोना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मुख्यमंत्री श्री चौहान जैसे ही बाहर निकले, वहाँ महिलाओं का एक समूह उनसे मिला। दमोह नाका चंडालभाटा की महिलाओं के शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से भेंटकर उन्हें अपने आवास एवं भू-खण्ड के पट्टे संबंधी समस्या की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं की बात को बड़े ध्यान से सुना और 78 वर्षीय वृद्ध महिला लीलावती चौधरी को गले लगाकर कहा कि आपकी समस्या का हरसंभव निराकरण किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं की समस्या निराकरण के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान की संवेदनशीलता और सहजता देख लीलावती सहित अन्य उपस्थित महिलाएँ भावुक हो गई। महिलाओं ने ताली बजाकर खुशी भी व्यक्त की।

Tags :

जरूरी खबरें