Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: बंशीलाल अहिरवार का हुआ प्रदेश स्तर पर सम्मान

Aditi News Team

Fri, Jun 20, 2025
बंशीलाल अहिरवार का हुआ प्रदेश स्तर पर सम्मान भोपाल में आयोजित अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन (साधारण सभा) का हिंदी भवन भोपाल में आयोजन किया गया। जिसमें संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के प्रांताध्यक्ष मान.जे एन कांसोटिया (आई ए एस)अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन (गृह विभाग) द्वारा की गई । कार्यक्रम के दौरान अजाक्स जिला नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान सहित शासकीय कर्मचारियों,छात्र-छात्राओं,युवाओं एवं महिला जागरूकता सहित सामाजिक जन जागरूकता व पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रांताध्यक्ष महोदय मान. जे एन कंसोटिया आई ए एस अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग द्वाराप्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बंशीलाल अहिरवार को सम्मानित होने पर अजाक्स जिला संघ नरसिंहपुर के समस्त पदाधिकारियों सदस्यों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई प्रेषित की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें