Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: मुख्यमंत्री के गाडरवारा आगमन तैयारियाँ अंतिम चरण में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया तैयारियों का अवलोकन आला अधिकारी रहे मौजूद

Aditi News Team

Sun, Jun 8, 2025
मुख्यमंत्री के गाडरवारा आगमन तैयारियाँ अंतिम चरण में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया तैयारियों का अवलोकन आला अधिकारी रहे मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 9 जून को जिले के गाडरवारा आयेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रूद्र मैदान गाडरवारा में आयोजित उत्कृष्ट शिक्षकों एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान कार्यक्रम और करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपये रुपये के 135 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिलेवासियों को सौंगातें देंगे। मुख्यमंत्री के गाडरवारा आगमन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह,कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने यहाँ कि तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री श्री सिंह ने यहां परिवहन व्यवस्था, सुरक्षा बेरीकेटिंग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, मीडिया गैलरी,एम्बुलेंस एवं चिकित्सा व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम,प्रदर्शनी स्थल, भूमिपूजन व लोकार्पण, सम्पूर्ण साफ- सफाई, शौचालय एवं फायर बिग्रेड व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, कन्या पूजन एवं अन्य, माइक साउंड व्यवस्था, फूलमाला व्यवस्था, मंच व्यवस्था आदि को देखा और आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर फाइनल रिहर्सल भी की गई। इसके पहले कलेक्टर ने हेलीपेड स्वागत व्यवस्था, एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण, कानून व्यवस्था का अवलोकन किया।

Tags :

जरूरी खबरें