Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने किया थाना करेली क्षेत्र का भ्रमण, पुलिस व आमजन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने हेतु ग्राम रांकई, पिपरिया एवं करपगांव में लगायी जन चौपाल ग्रामीणों से रूबरू होकर सुनी सस्याएं एवं कानून व्यवस्था व पुलिस से संबंधित मामलों पर खुल कर चर्चा की गयी

Aditi News Team

Sat, Jun 10, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने किया थाना करेली क्षेत्र का भ्रमण, पुलिस व आमजन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने हेतु ग्राम रांकई, पिपरिया एवं करपगांव में लगायी जन चौपाल ग्रामीणों से रूबरू होकर सुनी सस्याएं एवं कानून व्यवस्था व पुलिस से संबंधित मामलों पर खुल कर चर्चा की गयी। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर एवं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल लगाकर आमजनों से रूबरू होकर कानून व्यवस्था व पुलिस से संबंधित मामलों पर खुल कर चर्चा की गयी एवं सूचनाओं का आदान प्रदान कर ग्रामीणों से पुलिस की कार्यशैली के संबंध में जानकारी की गयी साथ ही शिकायतें भी सुनी जा रही है। वरिष्ठ ग्रमीणों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ की गयी बैठक :- थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा ग्राम रांकई, पिपरिया एवं करपगांव में पृथक-पृथक जन चौपाल लगाकर गणमान्य वरिष्ठ ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ की गयी बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में चर्चा की गयी एवं अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने हेतु अपील की गयी एवं आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। ग्राम करपगांव का किया पैदल भ्रमण, प्रचीन देव राम जानकी मंदिर पहुचकर सुरक्षा इंतजाम का लिया जायजा :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना करेली क्षेत्र के ग्राम करपगांव में पैदल भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी करेली आशीष धुर्वे एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ग्राम करपगांव में स्थिति प्राचीन प्रचीन देव राम जानकी मंदिर भी पहुचे जहां उन्होने सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया एवं स्थानीय लोगों से मंदिर में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सी.सी.टी.व्ही केमरे लगाने एवं सुरक्षा के आवश्यक उपाय गरने हेतु समझाईस दी गयी इसके उपरान्त ग्रामीणों से रूबरू होकर उनसे चर्चा की गयी एवं क्षेत्रीय समस्यओं तथा शिकायतों को सुना गया।

Tags :

जरूरी खबरें