Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: गाडरवारा, पंडित शर्मा को भावभीनी श्रध्दांजलि

Aditi News Team

Sun, Apr 16, 2023
पंडित शर्मा को भावभीनी श्रध्दांजलि गाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के एक संस्थापक और ज्योतिषाचार्य, शिक्षाविद अनेक भारतीय भाषाओं के ज्ञाता पंडित राम गोपाल जी शर्मा संस्थापक सचिव की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि शब्दाजंलि कार्य क्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पर संस्था के अध्यक्ष देवकिशन सोनी, सचिव मुरली मालानी, कोषाध्यक्ष ओम काबरा, पूर्व अध्यक्ष अनूप जैन, अशोक मोलासरिया, प्राचार्य दिनेश शर्मा ने शर्मा जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर सारगर्भित विचार प्रकट करते हुए विध्धालय के लिए उनके योगदान को याद करते हुए अनेकानेक स्मृतियों के साथ भावभीनी श्रध्दांजलि पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर समस्त आचार्य व समिति परिवार के साथ उनके सुपुत्र राजेंद्र, राकेश व रमेश शर्मा उपस्थित हुए , इस अवसर पर विध्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें