Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए : प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

Aditi News Team

Thu, Nov 17, 2022
बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करें, खराब ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाएं खाद का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित कराएं प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा जिले में सभी निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए। सड़क निर्माण एवं रेस्टोरेशन कार्य में गति लाएं। यह निर्देश खनिज साधन एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी निर्माण कार्यों से जुड़े विभाग को दिए हैं।प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की।प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जीएम एमपीईबी को निर्देशित किया कि जिले में विद्युत प्रदाय व्यवस्था सुदृढ़ करें। खराब हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदले जाए। आमजन से प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर उनका निराकरण कराएं।उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी आमजन के प्रति पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अनियमितता करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि बिना किसी परेशानी के किसानों को खाद का वितरण किया जाए। सभी उर्वरक विक्रय केंद्रों पर वितरण की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की भी समीक्षा कर नल जल योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अनुमति के बिना नल जल योजनाओं को हैंडोवर ना किया जाए।बैठक में प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने अन्य विभागों अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी समीक्षा कर योजना में निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, सिवनीमालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्रीमती माया नारोलिया, श्री माधव दास अग्रवाल तथा कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह, जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर श्री मनोज सिंह ठाकुर व अन्य जनप्रतनिधि व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें