Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: शासन के निर्देशानुसार किसानों को सर्वर डाउन होने पर भी खाद का वितरण किया जाएगा। यह वितरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था सभी केन्द्रों पर की जाएगी।

Aditi News Team

Sun, Nov 13, 2022
शासन के निर्देशानुसार किसानों को सर्वर डाउन होने पर भी खाद का वितरण किया जाएगा। यह वितरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था सभी केन्द्रों पर की जाएगी। इस संबंध में कृषि विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उर्वरक विक्रय पीओएस मशीन द्वारा किया जाता है। सर्वर डाउन होने पर भी विक्रताओं द्वारा किसानों को उर्वरक विक्रय करने हेतु एस.ओ.पी. जारी की गयी है। निर्देश दिये गये हैं कि इसमें सर्वर डाउन होने के कारण पीओएस मशीन काम नहीं करने पर किसानों को उर्वरक विक्रय ऑफलाईन किया जाये। इस हेतु पूरी जानकारी रजिस्टर में संधारित की जाकर किसानों से आधार एवं मूल भू-अधिकार पुस्तिका प्राप्त की जाये। पीओएस मशीन प्रारंभ होने पर ऑफलाइन विक्रय मात्रा को संबंधित किसान को बुलाकर पीओएस से विक्रय किया जाकर आधार एवं मूल भू-अधिकार पुस्तिका वापस की जाये। सर्वर डाउन होने की स्थिति में किसानों को किये गए उर्वरक विक्रय का पूर्ण रिकार्ड संधारण किया जाए, जिससे विक्रय की गई मात्रा का सत्यापन किया जा सकेगी

Tags :

जरूरी खबरें