Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: भोपाल केवाईसी बैंक खाता आधार से लिंक करने की अपील

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
भोपाल केवाईसी बैंक खाता आधार से लिंक करने की अपील प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त कर रहे जिले के कृषक अपना ई-केवाइसी एवं बैंक खाता आधार से लिंक करवाएं अन्यथा आगामी किश्त खाते में आने पर समस्या आयेंगी।अधीक्षक भू-अभिलेख भोपाल श्रीमती वंशिका इंग्ले ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे सभी किसानों को अपना ई-केवाइसी और आधार नंबर बैंक खाता से लिंक अनिवार्य है। लिंक नहीं होने की दशा में दोनों योजनाओं की किश्तों का भुगतान किसानों को नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि भोपाल जिले में कुल 70 हजार किसान भाई हैं। इनमें से बैरसिया के 7 हजार 533, हुजूर तहसील के 3 हजार 275 एवं कोलार तहसील में 342 कुल 11 हजार 150 ऐसे किसान हैं। जिन्होंने अपना बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है एवं 8 हजार 562 ऐसे शेष किसान हैं जिन्होंने अपना ई-केवाइसी भी अभी तक नहीं कराया है।

Tags :

जरूरी खबरें