Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: नवागत कलेक्टर श्रीमती पटले द्वारा मार्कफेड खाद गोदाम का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022

छिंदवाड़ा नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज मार्कफेड के खाद गोदाम छिंदवाड़ा का प्रशासनिक अधिकारियों और उप संचालक कृषि के साथ औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था देखी, किसानों से चर्चा की और ज़िला विपणन अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये । उन्होंने जिले के कृषकों को मांग के अनुसार लगातार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आज मार्कफेड गोदाम के 4 विक्रय केंद्रों से लगभग 130 किसानों को उर्वरक का विक्रय किया गया।उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने इस दौरान अवगत कराया कि आज यूरिया की एक और रैक प्राप्त हो गई है जिससे ज़िले को लगभग 2200 मैट्रिक टन यूरिया और प्राप्त हो जायेगा। इसके साथ ही इफ़को की एक यूरिया रैक ट्रांजिट में हैं जिससे अगले दो दिवस में 2000 मैट्रिक टन यूरिया और मिल जायेगा। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम श्री मनोज कुमार प्रजापति, तहसीलदार श्री अजय भूषण शुक्ला, जिला विपणन अधिकारी श्री अप्रेष प्रेमी, सहायक संचालक कृषि सर्वश्री धीरज ठाकुर, दीपक चौरसिया व नीलकंठ पटवारी व निरीक्षक सुश्री श्रध्दा डेहरिया सहित किसान भाई और मैदानी अमला उपस्थित था।

Tags :

जरूरी खबरें